Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

महाकुंभ गए पंजाब के श्रद्धालुओं के साथ बड़ा हादसा, मचा हड़कंप

18

फाजिल्का : महाकुंभ में गए पंजाब के श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ी दुर्घटना होने की खबर सामने आई है। दरअसल, फाजिल्का से प्रयागराज और अयोध्या जा रहे तीर्थयात्रियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि एक टेंपो-ट्रैवल में सवार करीब 14 श्रद्धालु प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने के बाद अयोध्या मंदिर पहुंचे थे। यहां से लौटते समय एक ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए।

हादसे के दौरान वाहन में मौजूद श्रद्धालु राज कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले वह करीब 14 श्रद्धालुओं के साथ फाजिल्का से एक टेंपो में धार्मिक स्थलों के लिए रवाना हुए थे। वह प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने के बाद अयोध्या मंदिर पहुंचे थे, जहां से वह बीते दिन लौट रहे थे। इसी बीच देर रात एक टेंपो-ट्रैवलर की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में टेम्पो-ट्रैवलर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

इस घटना में करीब 2 श्रद्धालुओं को गंभीर चोटें आईं और उनकी मौत हो गई। हालांकि बताया जा रहा है कि इस वाहन में सवार करीब 10 लोग फाजिल्का के रहने वाले थे, जिनमें नई आबादी, बादल कॉलोनी और नेहरू नगर शामिल हैं। जबकि बाकी लोग श्री मुक्तसर साहिब के निवासी बताए जा रहे हैं। इस घटना में 2 लोगों की मौत हो गई तथा अन्य लोग घायल भी हुए। वाहन में कुल 14 लोग सवार थे। हादसे में तर्कशील सिंह पुत्र हरपाल सिंह निवासी पक्का चिश्ती तहसील फाजिल्का और हरदयाल चंद पुत्र रामरखा निवासी फाजिल्का की मौके पर ही मौत हो गई। 9 लोग गंभीर रूप से घायल हैं और 3 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए जौनपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के घरों को सूचित कर दिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.