Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव टीटी नगर स्टेडियम में राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई और रन फार यूनिटी को हरी झंडी दिखाई

30

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता, स्वास्थ्य और फिटनेस के संकल्प को दर्शाती “रन फॉर यूनिटी” की पहल अभूतपूर्व है। स्वतंत्रता के साथ ही सरदार पटेल ने देश के स्वास्थ्य की सर्वाधिक चिंता की।

विभिन्न रियासतों द्वारा अपनाए गए विपरीत विचारों के बावजूद दो साल से भी कम समय में रियासतों का विलय कराकर सरदार पटेल ने देश को वर्तमान स्वरूप प्रदान किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के उद्दात और विराट व्यक्तित्व को समाज में पुनर्स्थापित करने के लिए देश को “रन फॉर यूनिटी” का विचार प्रदान किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव भारत की अखंडता को समर्पित लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में तात्या टोपे नगर स्टेडियम में आयोजित “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उपस्थितजन को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में सहभागिता कर रहे ऊर्जावान युवाओं को झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में विधायक भगवान दास सबनानी, भोपाल महापौर मालती राय, मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव राजेश राजौरा, अपर मुख्य सचिव स्मिता भारद्वाज घाटे और खेल संचालक डा रवि कुमार गुप्ता, संयुक्त संचालक बीएस यादव सहित जन-प्रतिनिधि, अधिकारी तथा बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे।

खेल एवं युवक कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश को एक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पृथक मत रखने वाले राजे-राजवाड़ों से संघर्ष किया और देश को वर्तमान स्वरूप प्रदान किया। “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम देश की एकता और अखंडता को कायम रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराने का अवसर है।

सासंद वीडी शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में विकास और जन-कल्याण की गतिविधियों के साथ ही राज्य शासन द्वारा शस्त्र पूजा और गोवर्धन पूजा जैसे आयोजनों से भारतीय सांस्कृतिक परिवेश समृद्ध हो रहा है। “रन फॉर यूनिटी” के अंतर्गत प्रतिभागी टी.टी. नगर स्टेडियम से कमला नेहरू स्कूल, न्यू मार्केट, रोशनपुरा से होते हुए टी.टी. नगर स्टेडियम पहुंचे।

तात्या टोपे नगर स्टेडियम में आयोजित “रन फॉर यूनिटी” में भारी संख्या में युवाओं ने भागीदारी की। इसमें तात्याटोपे स्टेडियम में स्थित खेल अकादमी के खिलाड़ी व प्रशिक्षक भी मौजूद रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.