Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

दिवाली पर सरकार का तोहफा, अब अपना बिजनेस शुरू करने वालों को मिलेगा दोगुना मुद्रा लोन

49

दिवाली के दिन हर छोटा बड़ा बिजनेसमैन देवी लक्ष्मी की पूजा करता है. उनके लिए ये नए साल की तरह होता है. नए अकाउंट्स बुक का शुभारंभ भी दिवाली के दिन ही किया जाता है. ऐसे में सरकार ने देश की बिजनेस कम्युनिटी को दिवाली से पहले एक बड़ा तोहफा दिया है. देश में स्वरोजगार बढ़े इसके लिए सरकार ने ‘मुद्रा योजना’ शुरू की हुई है और शुक्रवार को सरकार ने इसके तहत दिए जाने वाले लोन की लिमिट को दोगुना करने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया.

सरकार ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) के तहत अब कर्ज की अधिकतम सीमा को बढ़ाकर 20 लाख रुपए कर दिया है. पहले ये लिमिट 10 लाख रुपए ही थी. मुद्रा लोन के तहत सरकार अलग-अलग कैटेगरी में लोगों को अपना रोजगार बनाने के लिए बिना गारंटी का लोन उपलब्ध कराती है.

बजट में हुआ था ऐलान

इस साल जुलाई में जब सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 का पूर्ण बजट घोषित किया था, तब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ये ऐलान किया था कि सरकार मुद्रा योजना की लोन लिमिट को दोगुना करेगी. अब सरकार ने इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है. वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को इस बारे में एक बयान जारी किया और कहा कि इस वृद्धि के जरिये हम मुद्रा योजना के समग्र उद्देश्य को आगे बढ़ाना चाहते हैं.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में बजट पेश करते हुए कहा था, ”उन उद्यमियों के लिए मुद्रा लोन की सीमा को मौजूदा 10 लाख रुपए से बढ़ाकर 20 लाख रुपए किया जाएगा, जिन्होंने तरुण कैटेगरी के तहत पहले कर्ज लिया और उसे सफलतापूर्वक चुकाया है.”

क्या है मुद्रा लोन योजना?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 8 अप्रैल 2015 को प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई) पेश की थी. इसका उद्देश्य नॉन-कॉरपोरेट, नॉन-एग्री स्मॉल और माइक्रो एंटरप्रेन्योर्स को इनकम प्रोडक्टिव गतिविधियों के लिए 10 लाख रुपए तक का आसान लोन उपलब्ध कराना है.

अभी की योजना में बैंक तीन कैटेगरी शिशु (50,000 रुपए तक), किशोर (50,000 रुपए से 5 लाख रुपए के बीच) और तरुण (10 लाख रुपए) के तहत 10 लाख रुपए तक का लोन मिलता है. अब तरुण कैटेगरी में लोन की राशि को दोगुना यानी 20 लाख रुपए कर दिया गया है. प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से फायदा उठाने वाले करोड़ों लोगों में 70 प्रतिशत के करीब महिला उद्यमी हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.