Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

‘वेतन नहीं, तो वोट नहीं’, उपचुनाव से पहले BJP के लिए नई मुसीबत, मिल मजदूरों ने खोला मोर्चा

21

उत्तर प्रदेश के कानपुर में सीसामऊ विधानसभा उपचुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है. समाजवादी पार्टी ने पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी को टिकट दिया है. वहीं दूसरी ओर अभी तक भाजपा अपना प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाई है. सीसामऊ विधानसभा में 13 नवंबर को वोट पड़ने हैं. वहीं लाल इमली मिल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने वेतन नहीं तो वोट नहीं का बैनर लगाकर चुनाव में भाजपा को वोट न देने की अपील की है. ऐसे में भाजपा के लिए कानपुर के लाल इमली मिल के मजदूरों की ये अपील मुसीबत बन सकते हैं.

CM योगी ने किया था ऐलान

मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद लाल इमली मिल के मजदूरों ने धन्यवाद व्यापित किया था लेकिन अभी तक किसी तरीके का कोई पैकेज, कोई कार्रवाई आगे न बढ़ने से मजदूर बेहद निराश हैं. उनका कहना है कि पिछली सरकारों की तरह यह सरकार भी चुनावी घोषणा करती नजर आ रही है. मजदूरों का कहना है कि 31 महीने का वेतन और 6 साल का बोनस उन्हें नहीं मिला है, जिससे उनके घरों में इस बार भी दिवाली में भुखमरी के हालात है.

लाल इमली मिल के मजदूर सीसामऊ विधानसभा में आते हैं. उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए लाल इमली मिल के बाहर एक बैनर लगाया है, जिसमें साफ लिखा है कि वेतन नहीं तो भाजपा को वोट नहीं.

मजदूरों ने खोला मोर्चा

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ लाल इमली मिल को फिर से चालू करने की बात अपनी जनसभा में कह गए थे. इसके साथ ही उन्होंने कहा था की कानपुर की इस पहचान को वह दोबारा जीवित करेंगे. जिससे मजदूरों में बेहद उत्साह था कि आखिरकार इतने दिनों बाद किसी सरकार ने उनकी सुध ली. नाराज मजदूरों का कहना है कि सरकार सीसामऊ उपचुनाव के पहले वेतन, बोनस का भुगतान कर देती है तो क्षेत्र में रहने वाले मिल मजदूर भाजपा को वोट करेंगे,नहीं तो सभी मजदूर मिलकर घर-घर भाजपा के खिलाफ वोट करने की अपील करेंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.