Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

कार में मंगाया ऑर्डर, नहीं दिया तो कर्मचारी को जूतों से पीटा, MP पुलिस कांस्टेबल की गुंडई CCTV में कैद

22

उत्तर प्रदेश के इटावा में मध्यप्रदेश पुलिस के सिपाही ने रेस्टोरेंट पर में घुसकर कर्मचारी और संचालक को जूतों से पीट दिया. रेस्टोरेंट में फास्टफूड का ऑर्डर कार में देने से इंकार करने पर दबंगों दबंगई दिखाई. घटना रेस्टोरेंट के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. वीडियो में देखा जा सकता है कि मध्य प्रदेश पुलिस के सिपाही ने रेस्टोरेंट कर्मी को जूते से पीटा और उसके साथी ने संचालक के साथ मारपीट शुरू कर दी. संचालक ने अपनी जान माल की सुरक्षा को लेकर उच्चाधिकारियों से गुहार लगाते हुए न्याय की मांगा की है. पीड़ित संचालक ने पांच लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस सीसीटीवी के आधार पर जांच पड़ताल में जुट गई है. जूता मारने वाला आरोपी एमपी पुलिस का सिपाही बताया जा रहा है.

बीते मंगलवार को फ्रेंड्स कॉलोनी थाना इलाके के अशोक नगर आश्रम मार्ग में गली नंबर आठ में शाम करीब साढ़े छह बजे एक कार रेस्टोरेंट के बाहर आकर रुकी. कार सवारों ने रेस्टोरेंट में काम कर रहे कर्मचारी आकाश से फास्टफूड मंगवाया. रेस्टोरेंट के कर्माचारी ने उनसे कार से उतरकर ले जाने की बात कही. इसी बात पर नाराज युवक कार से उतरकर आए और सिपाही ने अपने जूते से कर्मचारी आकाश को पीट दिया. इस बात का जब रेस्टोरेंट संचालक मयंक ने विरोध किया तो कार सवार दबंग रेस्टोरेंट में घुस गए और मयंक के साथ भी मारपीट कर दी.

रेस्टोरेंट संचालक और कर्मचारी को पीटा

रेस्टोरेंट संचालक मयंक ने आरोप लगाते हुए कहा कि कार में ऑर्डर न देने पर पहले कर्मचारी को पीटा उसके बाद मेरे साथ भी मारपीट की. इनमें से दो लोगों को वह पहचानता है, एक भिंड के फूप थाने का सिपाही है जो ड्यूटी पर था. आस-पास के लोगों के आने पर जूता मारने वाले युवक ने धमकी दी कि उसका पुलिस कुछ नहीं कर पाएगी. उन्होंने कहा कि हम चाहते हैआरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए.

पीड़ित ने SSP से की न्याय की मांग

वहीं मामले की शिकायत पीड़ित ने एसएसपी से की है. पीड़ित की शिकायत पर इटावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि पीड़ित अपनी शिकायत लेकर आया था. इसके लिए एसपी सिटी और थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. इस घटना में मध्यप्रदेश के फूप थाने का सिपाही भी शामिल बताया जा रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.