Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Sagar Poisonous Liquor Case: जहरीली शराब कांड के फरार आरोपी सिद्धार्थ कुशवाहा की भाभी का शस्त्र लाइस... Palamu Police Action: मॉडिफाइड गाड़ियों से रौब दिखाने वालों पर पुलिस का शिकंजा; मेदिनीनगर में 20 वाह... Madhya Pradesh News: आगर मालवा में उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 3 बच्चों समेत 8 लोगों ... Bhiwani Crime News: रेंज रोवर गाड़ी पर गोलीबारी के मामले में पुलिस का एक्शन, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रह... Sewa Sankalp Abhiyan Bhiwani: भिवानी की गोशालाओं में पशु स्वास्थ्य कैंप और हवन का आयोजन, लंपी बीमारी... Mayor Shyam Lal Bansal Panchkula: निगम कार्यालयों की नई बिल्डिंग और ट्रांसफर हुए 9 सेक्टर, सीएम सैनी... Haryana Urban Development: पंचकूला में सीवर सिस्टम और जल निकासी होगी दुरुस्त, सेक्टर-32 में बनेगा वर... PGT Computer Science Result Stay: एनसीटीई नियमों की अनदेखी का मामला, 12 अगस्त को घोषित परिणाम पर रोक Yamunanagar Firing Case: यमुनानगर में हाइड्रा और क्रेन ऑफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक शख्स की मौत और ... DU DUSU Election 2026 Counting News: डूसू चुनाव में वीडियोग्राफी के बीच वोटों की गिनती जारी; विजय जु...

अपने ही भाई ने भाई को मार दी गोली, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

42

सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर मंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला ग्राम आमला में मंगलवार को आपसी विवाद को लेकर दो भाइयों में गोलियां चल गई, एक भाई को गर्दन में गोली लगी है। घायल को जिला अस्पताल लाया गया गंभीर हालत होने के चलते भोपाल रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से दोनों भाइयों में जमीनी विवाद चल रहा था। घटना की सूचना मिलते ही मंडी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई थी।

राम रघुवंशी जिसने अपने छोटे भाई बनवारी रघुवंशी को गोली मार दी, जिसे ग्रामीणों की मदद से सीहोर जिला चिकित्सालय में लाया गया हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण उसे भोपाल रेफर कर दिया गया है।राम रघुवंशी की माँ ने बताया है कि  दोनों भाइयों में पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था।

विवाद से बचने के लिए छोटा भाई गुजरात काम करने के लिए चला गया था लेकिन कुछ दिनों पहले ही वह गांव में आया था। खेती के काम से सोयाबीन कटवाने के लिए जब वह हार्वेस्टर लेकर खेत पर पहुंचा तो राम रघुवंशी ने अपने छोटे भाई बनवारी पर गोली चला दी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.