Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

मुनीम ने रची फर्जी लूट की कहानी, अपने ही जाल में फंसा, पुलिस ने चंद घंटों में कर दिया पर्दाफाश

32

ग्वालियर : ग्वालियर में एक मुनीम ने फर्जी लूट की कहानी रची, लेकिन वह अपनी ही रची कहानी में ऐसा उलझा कि पुलिस ने चंद घंटों में पूरे मामले का खुलासा कर दिया। मुनीम ने 1.18 लाख रुपए बाइक सवार तीन बदमाशों द्वारा लूट की कहानी पुलिस को सुनाई थी। घटना सोमवार की है, लेकिन पुलिस ने मंगलवार को मामला दर्ज कर खुलासा किया है। इसके बाद पुलिस ने उसके घर से 1.18 लाख रुपए बरामद कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

घटना पड़ाव थाना स्थित केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक- एक के पास की है। कोटेश्वर मंदिर के पास रहने वाला आकाश जाटव जो कि नाइक कंपनी शोरूम में मुनीम का काम करता है। सोमवार सुबह आकाश मॉल में कंपनी के शोरूम से 1.18 लाख रुपए कैश बैग में लेकर HDFC  बैंक, सिटी सेंटर ग्वालियर में जमा करने निकला था। दोपहर 2 बजे वह पड़ाव थाना पहुंचा और उसने बताया कि मैं कंपनी का पैसा बैंक में जमा करने जा रहा था। तभी बस स्टैंड से कुछ आगे बाइक सवार तीन लड़कों ने उस पर झपट्टा मारकर बैग छीन लिया, जिससे वह गिर पड़ा। जब उसने देखा तो बदमाश भाग गए। बैग में नाइक शोरूम ऑनर के 1.18 लाख रुपए और कुछ दस्तावेज रखे थे। लूट की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। जब पुलिस ने छानबीन की और बताए गए घटना स्थल के आसपास CCTV कैमरे खंगाले तो वहां आसपास कोई बाइक सवार ऐसे नजर नहीं आए। जिनके बारे में कथित फरियादी मुनीम आकाश जाटव ने बताया था। यहां पुलिस को संदेह हुआ कि यह लूट फर्जी है। इसके बाद पुलिस ने गहनता से जांच शुरू की।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निरंजन शर्मा का कहना है कि पुलिस ने जब गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि वह आईपीएल के सट्टे में काफी रकम हार चुका है। इसीलिए उसने इस वारदात को अंजाम दिया है पड़ाव थाना पुलिस द्वारा उसके खिलाफ अपराध पंजीबद किया गया है और विवेचना की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.