Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

स्वच्छता सर्वेक्षण से पहले नगर निगम कमिश्नर ने ली अहम बैठक, सर्वेक्षण को लेकर तय मापदंडों की दी जानकारी

31

इंदौर। मध्य प्रदेश का इंदौर शहर देश में लगातार 7 बार से स्वच्छता में नंबर वन पर बना हुआ है। स्वच्छता में आठवीं बार भी नंबर वन का मुकाम हासिल करने के लिए नगर निगम ने अपने प्रयास शुरू कर दिए हैं,शहर में साफ़ सफाई के साथ ही सौन्दर्यकरण का भी काम तेजी से किया जा रहा है,जल्द ही स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए दिल्ली से टीम इंदौर पहुंचेगी,इसी को लेकर निगमायुक्त शिवम वर्मा ने बुधवार को एक विभागीय बैठक की,निगमायुक्त ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को केंद्र से मिली टूल कीट की जानकारी देकर सभी को तैयारी करने के निर्देश दिए हैं।

निगमायुक्त ने बताया की केंद्र के द्वारा जारी की गई गाइडलाइन के तहत काम किया जा रहा है, शहर सभी पैरामीटर्स पर खरा उतरे इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं,इस बार कुछ नए मापदंड होने से सर्वेक्षण के लिए शहर को अधिक मेहनत करना होगी। फिलहाल दिल्ली से सर्वेक्षण के लिए आने वाली टीम कब तक इंदौर पहुंचेगी इसकी जानकारी किसी को नहीं है। लेकिन संभावना है की दीपावली के बाद कभी भी टीम इंदौर पहुंच सकती है,अब देखना होगा की शहर आठवीं बार स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर वन का मुकाम हासिल कर पाता है या नहीं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.