Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: चार आरोपियों की पुलिस रिमांड 25 अक्टूबर तक बढ़ी, जांच में नहीं कर रहे सहयोग

19

महाराष्ट्र के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित) के नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में पुलिस ने अब तक कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें से चार आरोपियों की पुलिस कस्टडी सोमवार को खत्म हो रही है. वहीं, मुंबई पुलिस की क्राईम ब्रांच सेल ने चारों आरोपियों को दोबारा कोर्ट में पेश किया. जहां से कोर्ट आरोपियों को 25 अक्टूबर तक फिर से पुलिस कस्टडी में भेज दिया है.

बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में गिरफ्तार इन चारों की पुलिस कस्टडी खत्म होने के बाद मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट में पेश किया. जहां एस्प्लेनेड कोर्ट के एडिशनल चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट वीआर पाटिल ने चारों आरोपियों की पुलिस हिरासत बढ़ा दी. एनसीपी नेता सिद्दीकी को 12 अक्टूबर की रात बांद्रा के निर्मल नगर इलाके में गोली मार दी गई थी. जिसके बाद लीलावती अस्पताल में उनकी मौत हो गई थी.

आरोपी जांच में सहयोग नहीं कर रहा है- पुलिस

मुंबई पुलिस ने हरियाणा निवासी गुरमेल बलजीत सिंह, उत्तर प्रदेश के धर्मराज कश्यप, हरीश कुमार निषाद और पुणे के प्रवीण लोनकर की रिमांड की अवधि समाप्त होने पर कोर्ट में पेश किया था. जहां एडिशनल चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने चारों की पुलिस रिमांड 25 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दी.

पुलिस ने यह कहते हुए आगे की रिमांड का अनुरोध किया कि आरोपी जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं और भ्रामक जानकारी दे रहे हैं. वहीं, अभियोजन पक्ष के अनुसार, सिंह और कश्यप के साथ-साथ वांछित आरोपी शिवकुमार गौतम ने सिद्दीकी पर गोली चलाई. प्रवीण लोनकर का भाई शुभम जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से कथित तौर पर जुड़ा है.

अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

मुंबई पुलिस ने इससे पहले रविवार को बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में 10वें आरोपी को गिरफ्तार किया था. आरोपी का भागवत सिंह ओम सिंह है, जो राजस्थान के उदयपुर का रहने वाला है. आरोपी नवी मुंबई में कबाड़ के व्यापार का काम करता था. पुलिस का कहना है कि उसपर शूटर को हथियार मुहैया कराने के आरोप है. वहीं, कोर्ट ने आरोपी को 26 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.