Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पीएम जन औषधि योजना ने रचा इतिहास, अक्टूबर 2024 तक 1000 करोड़ की बिक्री

52

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नागरिकों के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं की शुरुआत की है. जिनमें से एक प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि योजना (पीएमबीजेपी) भी है. इस योजना ने एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है. जिसके तहत अक्टूबर 2024 में 1000 करोड़ रुपए की बिक्री कर बड़ा रिकॉर्ड बनाया है. पिछले साल की तुलना में यह एक महत्वपूर्ण प्रगति है और यह लक्ष्य दिसंबर 2023 में पूरा किया गया था.

प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि योजना की यह उपलब्धि सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाओं पर लोगों के बढ़ते भरोसे और निर्भरता को दर्शाती है. पिछले 10 साल में जन औषधि केंद्रों की संख्या में 170 गुना से ज्यादा की वृद्धि हुई है, जो अब 14,000 से अधिक हो गई है. जन औषधि योजना के केंद्र देश के लगभग सभी जिलों में फैले हुए हैं, जिससे लोगों को काफी आसानी हो गई है. इन केंद्रों से लोगों को आसानी से सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं मिल जाती हैं.

स्वास्थ्य सेवा हुई किफायती

इस योजना से स्वास्थ्य सेवा को सुलभ और किफायती बनाया गया है, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका फायदा मिल सके. रिकॉर्ड तोड़ बिक्री न सिर्फ इस योजना की सफलता को उजागर करती है, बल्कि यह देश में स्वास्थ्य सेवा को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है.

इस परियोजना की उपलब्धियों में शामिल हैं.

  • सस्ती दवाएं- जन औषधि केंद्रों पर दवाएं बाजार मूल्य से 50% से 90% तक सस्ती होती हैं. जिससे लोगों का खर्चा कम होता है. कम कीमत पर उन्हें दवाइयां मिल जाती हैं.
  • गुणवत्तापूर्ण दवाएं- यहां मिलने वाली सभी दवाएं फार्माकोपियल मानकों के अनुसार होती हैं.
  • व्यापक कवरेज- देश के लगभग सभी जिलों में जन औषधि केंद्र हैं, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका लाभ मिलता है.

14,000 से ज्यादा केंद्र

केंद्र सरकार की यह परियोजना स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ और सस्ता बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है. यह केंद्र 2014 में सिर्फ 80 थे वहीं अब बढ़कर 14,000 से ज्यादा हो गए हैं, जो करीब देश के हर जिले को कवर करते हैं. वहीं आने वाले दो सालों में देश में 25,000 जन औषधि केंद्र होंगे. यह योजना समुदायों को सशक्त बना रही है साथ ही यह सुनिश्चित कर रही है कि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा देश के हर नागरिक तक पहुंच सके.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.