Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम पोषण योजना: हरियाणा शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, खराब खाद्य सामग्री मिली तो सप्लायर पर गिरेगी गा... अम्बाला में रॉन्ग साइड से आए ट्रक ने कांवड़ियों को रौंदा: 1 की मौके पर मौत, MM अस्पताल में भर्ती छिंदवाड़ा: छात्रसंघ चुनाव को लेकर कांग्रेस का हमला— "अप्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव हुए तो बीजेपी करेगी... मुरैना: सरकारी स्कूल में शिक्षक गायब, 4500 रुपये वाली प्राइवेट शिक्षिका पढ़ाती मिली; हेडमास्टर को मि... बारिश में बुलेट पर निकले CM मोहन यादव: भोपाल में हाथ में तिरंगा थामे निकाली यात्रा, बच्चों के लिए तो... संविदा कर्मचारियों को भी मिलेगी 720 दिन की चाइल्ड केयर लीव: MP हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, अवमानना प... उमरिया में झमाझम बारिश से लबालब हुआ जोहिला डैम: 5 गेट खोलकर छोड़ा गया पानी, निचले इलाकों में हाई अलर... पन्ना में एक घंटे की बारिश से खुला विकास के दावों का पोल: कृष्णगढ़ में घरों में घुसा नाले का गंदा पा... खंडवा के 'बिस्मिल्लाह होटल' में स्वास्थ्य सुरक्षा से खिलवाड़, मटन कोल्हापुरी के पार्सल में मिला आधा ... रायसेन में अंधे कत्ल का पर्दाफाश: पत्नी से बातचीत के शक में दो भाइयों ने फरसे से काटकर की हत्या, दोन...

हरियाणा में मुख्यमंत्री कौन? मोदी कैबिनेट के इन 2 मंत्रियों के बयान दे रहे ट्विस्ट!

44

हरियाणा विधानसभा चुनाव में ऐताहिसक जीत दर्ज करने के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में मुख्यमंत्री को लेकर बयानबाजी शुरू हो गई है. वैसे तो पार्टी नायब सिंह सैनी के चेहरे पर चुनाव लड़ी, लेकिन नतीजों के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल विज और दो केंद्रीय मंत्रियों के बयान ट्विस्ट दे रहे हैं. मोदी सरकार में मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने इशारों-इशारों में दक्षिण हरियाणा से मुख्यमंत्री बनाने की मांग की है. वहीं, हरियाणा के पूर्व सीएम और केंद्रीय मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री का फैसला संसदीय बोर्ड तय करेगा.

उधर, अनिल विज भी सीएम पद चाह रहे हैं. चुनाव नतीजों के बाद उन्होंने कहा कि आलाकमान ने मुझे सीएम बनाया तो मैं उसके लिए पूरी तरह से तैयार हूं. नायब सैनी का कोई विरोध नहीं, लेकिन मैं सीनियर मोस्ट हूं. ये आलाकमान तय करे कि मुझे सीएम बनाना है या नहीं.

केंद्रीय मंत्रियों ने क्या कहा?

हरियाणा के दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा, हमने दक्षिण हरियाणा में 13-14 सीटें जीती हैं. पार्टी ने फैसला कर रखा है कि नायब सिंह को मुख्यमंत्री बनाएंगे. लेकिन यहां से हमारे लोगों को महत्व देने के लिए पार्टी को कुछ न कुछ सोचना चाहिए. दस साल से दक्षिणी हरियाणा पार्टी की मदद कर रहा है तो पार्टी को भी दक्षिणी हरियाणा की मदद करनी चाहिए.

वहीं, मनोहर लाल खट्टर ने सीएम के सवाल पर कहा कि ये पार्लियामेंट्री बोर्ड तय करेगा. पीएम मोदी के नेतृत्व में सभी काम कर रहे हैं. नीतियां काम कर रही हैं. साईलेंट वोटर ने बड़ी भूमिका निभाई है.

अनिल विज ने क्या बयान दिया?

मुख्यमंत्री की कुर्सी पर अनिल विज ने कहा कि मैंने सीएम की कुर्सी कभी नहीं मांगी. मैंने सिर्फ ये कहा था कि अगर मुझे सीएम बनाया जाएगा तो मैं इंकार नहीं करूंगा. कुछ लोगों के द्वारा ये प्रचार किया जाता था कि अनिल विज तो सीएम बनना ही नहीं चाहता, मैंने उस बात का जवाब दिया है कि अगर मुझे आलाकमान सीएम बनाएगा तो मैं इंकार नहीं करूंगा. अगर मुझे सीएम बनाएंगे तो मैं हरियाणा को देश का नंबर वन राज्य बना दूंगा.

उन्होंने कहा कि सीएम के तौर पर नायब सैनी के चेहरे को आगे रखकर चुनाव लड़ा गया. ये आलाकमान का फैसला है. मैं इसका कोई विरोध नहीं करता, लेकिन आलाकमान मुझे अगर सीएम बनाएगा तो मैं तैयार हूं.

धर्मेंद्र प्रधान कर चुके हैं साफ

हरियाणा में बीजेपी के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने साफ किया था कि नायब सिंह सैनी बीजेपी के सीएम पद के चेहरे हैं. चुनाव के दौरान उन्होंने कहा था कि पार्टी उनके नेतृत्व में राज्य में जीत की हैट्रिक बनाएगी. प्रधान ने कहा कि बीजेपी हरियाणा में विधानसभा चुनाव सैनी के नेतृत्व में लड़ रही है जो राज्य में एक लोकप्रिय नेता हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.