Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

यूपी उपचुनाव के लिए सपा ने जारी की 6 उम्मीदवारों की लिस्ट, अयोध्या सांसद के बेटे को भी टिकट

59

उत्तर प्रदेश में उपचुनाव को देखते हुए समाजवादी पार्टी ने विधानसभा की 6 सीटों के लिए नाम का ऐलान कर दिया है. करहल से तेज प्रताप यादव, सीसामऊ से नसीम सोलंकी, फूलपुर से मुस्तफा सिद्दीकी, मिल्कीपुर से अजित प्रसाद, कटेहरी से शोभावती वर्मा, मझवां से ज्योति बिंद को टिकट दिया गया है.

उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर इस साल के अंत में विधानसभा के उपचुनाव होने हैं. ये सभी सीटें विधायकों के इस्तीफा देने और सदस्यता जाने की वजह से रिक्त हुई है.

सपा की सूची में परिवारवाद को तवज्जो

6 उम्मीदवारों की जो नई सूची आई है, उसमें परिवारवाद को तवज्जो दी गई है. अखिलेश ने अपने परिवार के तेज प्रताप को करहल से उम्मीदवार बनाया है. फैजाबाद (अयोध्या) के सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजित को मिल्कीपुर से टिकट दिया गया है.

सीसामऊ सीट से इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम को सिंबल दिया गया है. लालजी वर्मा परिवार के शोभावती को कटेहरी से उम्मीदवार बनाया गया है. इसी तरह फूलपुर से चुनाव लड़ चुके मुस्तफा सिद्दीकी को फिर से टिकट दिया गया है.

मझवां से ज्योति बिंद को उम्मीदवार बनाया गया है. अखिलेश ने टिकट वितरण में पीडीए फॉर्मूले का भी ध्यान रखा है. 2 मुस्लिम, 2 ओबीसी, एक दलित और एक अति पिछड़ा को टिकट दिया गया है.

इन 4 सीटों पर उम्मीदवारों ने नाम होल्ड

सपा ने मीरापुर, कुंदरकी, गाजियाबाद सदर और अलीगढ़ की खैर सीट पर उम्मीदवारों के नाम होल्ड कर दिए हैं. कुंंदरकी में वर्क परिवार अपने करीबी की पैरवी में जुटा है, जबकि मोरादाबाद से पूर्व सांसद एसटी हसन यहां से अपने लिए टिकट चाह रहे हैं.

इसी तरह अलीगढ़ और मीरापुर में भी मारामारी की स्थिति है. गाजियाबाद सदर सीट सपा कांग्रेस को दे सकती है. हालांकि, कांग्रेस की डिमांड 5 सीटों की है.

10 सीटों पर उपचुनाव, यह 2027 का लिटमस टेस्ट

यूपी की जिन 10 सीटों पर उपचुनाव होने हैं उनमें मीरापुर, गाजियाबाद, खैर, कुंदरकी, करहल, मझवां, फूलपुर, सीसामऊ, मिल्कीपुर और कटेहरी शामिल हैं. 2027 से पहले इन 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लिटसम टेस्ट माना जा रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.