Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
परिसीमन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखा पत्र: सर्वदलीय बैठक की मांग दोहराई नेपाल के हिमालयी सीमावर्ती क्षेत्र में प्रलयंकारी बाढ़: 300 से अधिक भारतीय लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जा... ₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही...

पाकिस्तान में जारी रहेगा इमरान के समर्थन में प्रदर्शन, सीएम गंडापुर हैं लापता

40

भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में इस समय संग्राम मचा हुआ है. पिछले एक साल से जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थन में प्रदर्नशनकारी सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं. इस बीच पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के नेता और खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर ने शनिवार को इस्लामाबाद के डी चौक पहुंचने का ऐलान किया था, लेकिन अब पार्टी का कहना है कि वो लापता हो गए हैं.

पीटीआई पार्टी ने सीएम अली अमीन गंडापुर के रहस्यमय ढंग से गायब होने के बाद भी इमरान खान की रिहाई के समर्थन में अपना प्रदर्शन जारी रखा. साथ ही पार्टी ने रातभर मीटिंग की. पार्टी की मीटिंग में फैसला लिया गया कि यह प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक इमरान खान इस प्रदर्शन को खत्म करने का आदेश नहीं देते.

सीएम गंडापुर के लापता होने का दावा

पाकिस्तान मीडिया के मुताबिक, जहां एक तरफ पार्टी ने दावा किया है कि सीएम गंडापुर लापता हो गए हैं. वहीं, दूसरी तरफ पार्टी का कहना है कि अगर सीएम को गिरफ्तार किया गया होगा तो फिर पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम स्वाति विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे और अगर इसके बाद स्वाति को गिरफ्तार किया जाता है तो फिर प्रदर्शन की कमान संभालने के लिए एक नया नेता चुना जाएगा.

राजनीतिक समिति ने सीएम गंडापुर के लापता होने की आलोचना की है. साथ ही समिति ने चेतावनी दी कि अगर सीएम को गिरफ्तार किया गया होगा तो इसके गंभीर परिणाम होंगे.

सेना को किया गया तैनात

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के संस्थापक इमरान खान ने विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था. पूर्व पीएम पिछले एक साल से रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं. इससे पहले भी देश में इमरान खान की रिहाई की मांग करते हुए प्रदर्शन हुए हैं. हालांकि, इमरान खान के समर्थन में उठे प्रदेर्शन के चलते सरकार ने 5 से 17 अक्टूबर तक इस्लामाबाद और लाहौर में सेना को तैनात कर दिया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.