Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

झूठ बोलकर शादी, फेक सर्टिफिकेट…मां का फर्जीवाड़ा, एडल्ट स्टार बन्ना शेख कैसे बन गई रिया बर्डे?

31

महाराष्ट्र में मुंबई के ठाणे से एडल्ट फिल्म बनाने वाली बन्ना शेख उर्फ रिया बर्डे को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. बन्ना शेख को हिल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बन्ना शेख पर आरोप है कि वो बांग्लादेश की रहने वाली है और फर्जी डॉक्यूमेंट के जरिए भारत की नागरिकता ले ली. पुलिस अलग-अलग एंगल से मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने जब बन्ना शेख को गिरफ्तार किया तो बहुत से सवाल खड़े हो रहे थे, आखिर बांग्लादेशी बन्ना शेख भारत में रिया बनकर कैसे रह रही थी? उसके पास भारतीय नागरिक होने डॉक्यूमेंट्स कहां और कैसे मिले? तो इसके पीछे एक नया मोड़ सामने आया.

दरअसल, बांग्लादेशी होने के बावजूद भारतीय कागजात बनाने के लिए रिया की मां ने अमरावती के एक शख्स से शादी की थी. फिलहाल, इस मामले में पुलिस ने रिया के अलावा उसकी मां अंजली बर्डे उर्फ रूबी शेख, पिता अरविंद बर्डे, भाई रविंद्र उर्फ रियाज शेख और बहन रितु उर्फ मोनी शेख को भी आरोपी बनाया है. पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि, गिरफ्तार रिया कई प्रोडक्शन हाउस से जुड़ी हुई थी और उसने कई एडल्ट फिल्मों में काम किया है. इसके अलावा रिया अपने आरोही नाम से भी पोर्न इंडस्ट्री में जानी जाती है.

मां बांग्लादेश की और भारतीय से की शादी

पूरे मामले की जांच करने वाले पुलिस सब-इंस्पेक्टर संग्राम मालकर ने बताया कि जांच में कि सामने आया है कि मां अंजली बांग्लादेश की रहने वाली है और वह अपनी दो बेटियों रिया और बेटे के साथ भारत में अवैध रूप से रह रही थी. रिया की मां ने पश्चिम बंगाल का होने का दावा करते हुए अमरावती निवासी अरविंद बर्डे से शादी की और बाद में खुद और बच्चों के लिए फर्जी जन्म प्रमाण पत्र और अन्य फर्जी दस्तावेज बनवाकर भारतीय नागरिक का पासपोर्ट बनवा लिया, ताकि वह अपनी भारतीय पहचान साबित कर सके.

दोस्त से पूछताछ में सामने आई ये बात

पुलिस ने पाया कि रिया की मां और पिता दोनों फिलहाल कतर में रह रहे हैं, पुलिस ने बताया कि रिया को पहले मुंबई पुलिस ने वेश्यावृत्ति से जुड़े एक मामले में अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया था. पूरा मामला तब सामने आया जब रिया के दोस्त प्रशांत मिश्रा को पता चला कि वह मूल रूप से बांग्लादेश की रहने वाली है और देश में अवैध रूप से रह रही है. उन्होंने पुलिस में उसकी शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने उसके दस्तावेजों की जांच की और पूरे घटनाक्रम का पर्दाफाश किया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.