Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

निजी अस्पताल में महिला की मौत, स्वजन ने किया हंगामा

35

 ग्वालियर। गोले का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में महिला की मौत के बाद स्वजन ने हंगामा कर दिया। उनका आरोप था कि उपचार के दौरान लापरवाही बरतने जाने से मरीज की मौत हुई है। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्वजन को समझाइश देकर मर्ग कायम कर जांच शुरू की।

बाह गांव निवासी 43 वर्षीय मुन्नी देवी बघेल को लकवा होने पर स्वजन गोरमी स्थित एक क्लीनिक पर लेकर पहुंचे थे। जहां से उन्हें गोले का मंदिर स्थित मिश्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतिका मुन्नी देवी के बेटे राजेश बघेल का आरोप है कि शुक्रवार की सुबह करीब 6.30 बजे अस्पताल स्टाफ ने एक इंजेक्शन लगाया। इसके बाद मां का स्वास्थ्य बिगड़ा और उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि महिला की स्थिति गंभीर थी। हार्ट अटैक के कारण उनकी मौत हुई है।

बछिया से अमानवीय हरकत कर रहे युवक को गोरक्षकों ने पकड़ा

कृषि महाविद्यालय के पीछे स्थित नाले के पास पप्पू अहिरवार निवासी झांसी बछिया के साथ अमानवीय कृत्य कर रहा था। कालेज के कर्मचारी मोनू कुशवाह की नजर पड़ गई। उसने गोरक्षकों को बुला लिया। उसे पकड़ा और थाने ले गए। पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। गोला का मंदिर थाना प्रभारी हरेंद्र शर्मा ने बताया कि जब आरोपित से पूछताछ की गई तो वह बोला कि मजदूरी करने आया था। वह खुद को निर्दोष बता रहा था।

आरोपित पर धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम का मुकदमा भी चलेगा

हाई कोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ में नाबालिग को भगाकर ले जाने और फर्जी निकाहनामा लगाने के आरोपित संजय खान उर्फ संजू के केस में सुनवाई हुई। इसमें यह तथ्य आया कि पुलिस ने नाबालिग को उक्त आरोपित से दस्तयाब किया है और आरोपित को जेल भेज दिया है। उसके खिलाफ अब हरिजन एक्ट, पाक्सो, धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम और अपहरण के मुकदमे भी चलाए जाएंगे। आरोपित के खिलाफ एक अन्य मामले में भी सुनवाई लंबित है जिसमें उस पर मुरैना की महिला के साथ दुष्कर्म का आरोप है। दोनों केस अब एक साथ चलाए जाएंगे। अगली सुनवाई चार अक्टूबर को होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.