Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...

राहुल गांधी की जम्मू-कश्मीर में आज की दोनों चुनावी रैली रद्द, खराब मौसम बनी वजह

33

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज शुक्रवार को जम्मू- कश्मीर में चुनावी सभा को संबोधित करने वाले थे, लेकिन उनकी दोनों रैलियों को रद्द करना पड़ गया. खराब मौसम की वजह से कांग्रेस नेता के लिए हवाई यात्रा संभव नहीं थी, इसलिए वह जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना नहीं हो सके. ऐसे में राहुल की आज को दोनों रैली रद्द कर दी गई.

जम्मू-कश्मीर में शुरुआती 2 चरणों के चुनाव पूरे हो चुके हैं. अब तीसरा और अंतिम चरण की वोटिंग कराई जानी है. तीसरे चरण में सबसे अधिक 40 सीटों पर वोट डाले जाने हैं. इसमें ज्यादातर सीटें जम्मू क्षेत्र की हैं और इस वजह से नेताओं ने अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है. हालांकि खराब मौसम की वजह से राहुल को आज की अपनी चुनावी रैली रद्द करनी पड़ गई.

कल प्रचार के लिए हरियाणा में थे राहुल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी चुनाव प्रचार के लिए कल गुरुवार को हरियाणा में थे. हरियाणा में एक ही चरण में 5 अक्टूबर को वोट डाले जाने हैं, इसलिए यहां भी चुनाव प्रचार जोर पकड़ता जा रहा है. राहुल ने कल हरियाणा में अपनी चुनावी रैली का आगाज किया था. प्रदेश में अपनी पहली रैली करनाल के असंध क्षेत्र में की. करनाल को कुमारी सैलजा का गढ़ कहा जाता है.

कुमारी सैलजा चुनाव में अपनी अनदेखी से नाराज बताई जा रही थीं, लेकिन बाद में उन्हें मना लिया गया. टिकट बंटवारे के ऐलान के बाद वह पहली बार चुनाव प्रचार में उतरीं और राहुल गांधी के साथ असंध में मंच साझा किया. इस मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी मौजूद थे. असंध के बाद राहुल ने हिसार जिले के बरवाला में भी चुनावी रैली को संबोधित किया. जिसे हुड्डा का गढ़ माना जाता है.

बुधवार को जम्मू में थे राहुल गांधी

इससे पहले राहुल गांधी ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के अपने दौरे के दौरान वहां के 300 से अधिक कारोबारियों और प्रोफेशनल्स से मुलाकात की. उनके साथ बातचीत के दौरान राहुल ने केंद्र शासित प्रदेश में कांग्रेस-एनसी की गठबंधन सरकार बनने पर यहां पर आर्थिक विकास और रोजगार सृजन को सर्वोच्च महत्व देने का वादा किया.

ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस (एआईपीसी) द्वारा जम्मू में आयोजित डोगरी धाम विद आरजी कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कहा कि जब तक यहां पर सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) को बढ़ावा नहीं मिलेगा, तब तक जम्मू-कश्मीर में रोजगार के अवसर नहीं होंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.