Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पटना, दरभंगा, बरौनी समेत बिहार के कई शहरों तक जाने की टेंशन खत्म, दिल्ली से चलेंगी ये फेस्टिव सीजन स्पेशल ट्रेनें

81

दीपावली, दशहरा और छठ आदि त्योहारों पर लोग दूर शहरों से अपने गांव और परिवार के पास जाना चाहते हैं. अपनों के साथ त्योहार मनाने के इंतजार ने दो महीने पहले से ही ट्रेनों को टिकट्स फुल कर दिए. अब इनमें जो लोग टिकट बुकिंग में पीछे रह गए उनके लिए भारतीय रेलवे की तरफ से दिल्ली से बिहार कई स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी. त्योहारों पर होने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए ये स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी.

ये स्पेशल ट्रेनें आनंदपुर टर्मिनल से बरौनी के बीच चलाई जाएंगी. साथ ही हजरत निजामुद्दीन से पटना के बीच भी ये फेस्टिव स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. फेस्टिव सीजन के बीच चलाई जाने वाली दोनों ट्रेनों से लोगों को थोड़ी राहत हो सकती है. इससे लोग को उनके शहरों तक जाने के लिए टिकट और सीट मिल सकती है. सरहिंद से सहरसा के लिए भी विशेष ट्रेन चलाए जाने की घोषणा की गई है.

टिकट नहीं हो पाए कन्फर्म

रेलवे के अधिकारियों ने कहा कि फेस्टिवल सीजन नजदीक होने के कारण काफी यात्रियों ने अपने टिकट को बुक तो किया लेकिन उसकी टिकट कन्फर्म नहीं हो पाई. ऐसे में वेटिंग के जरिए उन्हें ट्रेन में सफर करने में काफी समस्या उठानी पड़ती है. कन्फर्म टिकट के पैसे देने के बावजूद भी टिकट कन्फर्म नहीं होती है, इसलिए रेलवे की तरफ से फेस्टिव सीजन में फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाए जाने का फैसला लिया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.