Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhopal News: सीएम मोहन यादव का अनूठा अंदाज, मंडला दौरे पर स्कूल बच्चों के बीच पहुंचे और की आत्मीय बा... MP Crime News: सीमेंट कंटेनर में छुपकर लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार MP BJP Update: मंत्री नागर सिंह चौहान और संपतिया उइके विवाद पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा... MP Politics: मुख्यमंत्री पद, बंगला और ट्रांसफर-पोस्टिंग... जानिए कांग्रेस सरकार गिरने के पीछे की अंद... Bhopal News: सीएम मोहन यादव की अपील, 'एशिया के सबसे बड़े कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं पर्यटक' Dantewada Accident Update: तीरथगढ़ जा रही मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जा... Chhattisgarh News: रेलवे सुरक्षा बल ने मनाया स्थापना दिवस, ड्रोन और आधुनिक तकनीक से यात्रियों की सुर... Palamu News: दुर्गा पूजा पर पलामू प्रमंडल में हाई अलर्ट, पलामू, गढ़वा और लातेहार में सुरक्षा के कड़े... Manoj Tiwari in Giridih: यूजीसी और प्रोटेस्ट के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा, कहा- युवाओं को बहका रहे है... Ranchi News: बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस

इस बार गाजा में होगी खुशियों वाली ईद! नेतन्याहू के बयान के बाद जगी उम्मीद

42

गाजा में चली 15 महीने की जंग के बाद हुए संघर्ष विराम के टूटने की स्थिति पैदा हो गई थी. जिसके बाद एक बार से भयानक जंग शुरू होने के डर सताने लगा है, लेकिन हाल में आए दोनों पक्षों के बयानों से संकेत मिले हैं कि अब ये संघर्ष विराम स्थायी युद्ध विराम की ओर जा सकता है.

शनिवार को हमास के डेलिगेशन ने काहिरा में मध्यस्थों से मुलाकात करने के बाद कहा कि नाजुक गाजा युद्ध विराम के दूसरे चरण के लिए वार्ता शुरू होने के संबंध में उसे सकारात्मक संकेत मिले हैं. इससे पहले इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा था कि वह दूसरे चरण की वार्ता शुरू करने के लिए अपना एक डेलिगेशन कतर की राजधानी दोहा भेजेंगे.

हमास के प्रवक्ता अब्देल लतीफ अल-कनौआ ने एक बयान में कहा कि युद्ध विराम समझौते को लागू करने के लिए मिस्र और कतर के मध्यस्थों के कोशिश जारी हैं. उन्होंने कहा, “दूसरे चरण के लिए वार्ता शुरू करने के बारे में संकेत सकारात्मक हैं.” हालांकि इसके आगे उन्होंने ज्यादा विवरण नहीं दिया है. अगर सभी कुछ ठीक रहता है, तो ये गाजा वासियों के लिए खुशी का पल होगा क्योंकि कुछ ही हफ्तों में दुनिया भर में ईद मनाई जाएगी और गाजा वासियों ने 2024 की ईद इजराइली हमलों के साये में मनाई थी.

गाजा में शांति से मनाई जाएगी ईद

गाजा संघर्ष विराम के पहले चरण खत्म होने के बाद रमजान के महीने में जंग शुरू होने का खतरा बढ़ गया था. अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से पहले चरण को रमजान के लिए और बढ़ा दिया गया है. अगर दूसरे चरण पर सहमति बन जाती, तो गाजा के लोग ईद बिना हमलों के डर से मना सकेंगे.

युद्ध विराम को लेकर इजराइल का बयान

एक बयान में नेतन्याहू के ऑफिस ने कहा कि इजराइल ने अमेरिका समर्थित मध्यस्थों के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है और वार्ता को आगे बढ़ाने की कोशिश में सोमवार को दोहा में एक प्रतिनिधिमंडल भेजेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.