Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

इस फेमस यूट्यूबर पर महिला ने लगाया रेप का आरोप, कहा- आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो भी बनाए

32

सोशल मीडिया स्टार हर्ष साई के खिलाफ एक महिला ने बलात्कार का गंभीर आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि हर्ष ने शादी का झांसा देकर उसे धोखा दिया और शोषण किया। उसने अपनी शिकायत हैदराबाद के नरसिंगी पुलिस थाने में दर्ज कराई है, और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में हर्ष की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

महिला ने शिकायत दर्ज करवाई

महिला ने बताया कि उसकी मुलाकात हर्ष से एक पार्टी में हुई थी, और उसके बाद दोनों अच्छे दोस्त बन गए। दोनों ने मिलकर एक प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू किया। लेकिन कुछ समय बाद, हर्ष ने महिला से 2 करोड़ रुपए मांगे, यह कहते हुए कि वह इस पैसे का इस्तेमाल प्रोजेक्ट के लिए करेंगे। महिला ने आरोप लगाया कि हर्ष ने पैसे तो लिए, लेकिन उनका इस्तेमाल अपनी निजी जरूरतों के लिए किया।

महिला ने यह भी कहा कि हर्ष ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बनाए, जिनका इस्तेमाल उसने बाद में ब्लैकमेल करने के लिए किया। अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। हर्ष साई की टीम ने इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच को प्राथमिकता दे रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.