Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पुणे के बाद अब इंदौर में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम: 12 सितंबर को महारानी अहिल्याबाई... कौशांबी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट: 11 की मौत, दर्जनों घायल; 10 बुलडोजर से हटाया जा रह... राजस्थान में नए एक्सप्रेसवे पर परिवार ने की 'दावत': सड़क किनारे बैठकर खाना खाते वीडियो वायरल; सोशल म... उन्नाव के भगवंतनगर में उमड़ा बहनों का सैलाब: समाजसेवी पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने कराया रक्षाबंधन महोत... 'आरोपियों पर एक्शन नहीं, राहुल पर केस दर्ज': जयराम रमेश बोले- 24 घंटे में साबित हो गया दलितों के साथ... मुंबई में सीढ़ियों पर साइकिल खड़ी करने पर 15 लाख का जुर्माना: बॉम्बे हाई कोर्ट ने रद्द किया फैसला, स... ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जा रही बस में गैंगरेप: फिरोजाबाद कनेक्शन आया सामने; बस मालिक ने पुलिस को दी ड... पीएम स्वनिधि से बदली जिंदगी, पर अब आजीविका पर संकट; बेंगलुरु की इडली-डोसा वेंडर टीएस निंगम्मा की दास... कौशांबी पटाखा गोदाम में भीषण विस्फोट: 10 की मौत, कई मकान जमींदोज; 2 किमी तक गूंजा धमाका खन्ना: जमीन विवाद में रिटायर्ड ASI ने निगला जहरीला पदार्थ, पुलिस ने धमकी और दबाव बनाने के आरोप में द...

माथे पर टीका, खुद को बताता था हिंदू… मुबीन ‘मामा-भांजा’ वेज रेस्टोरेंट में परोस रहा था नानवेज

44

कहीं शाकाहारी भोजन में नॉनवेज तो कहीं पर थूक लगाकर रोटी सेकने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. अब नया मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर से आया है. यहां एक वेज रेस्टोरेंट पर बिकने वाले कबाब पराठा में नॉनवेज मिलाए जाने का आरोप लगते हुए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा काटा. रेस्टोरेंट मालिक पर नाम और पहचान छिपाने का भी आरोप लगाया गया. हंगामे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया. पुलिस ने फूड विभाग की टीम से सेंपलिंग के बाद रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की बात की है.

कानपुर के मामा भांजे रेस्टोरेंट में पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि रेस्टोरेंट में मांसाहारी भोजन बेचकर लोगों के साथ विश्वासघात किया जा रहा था. कार्यकर्ताओं का कहना है कि रेस्टोरेंट का मालिक विशेष समुदाय से है उसका नाम मुबीन अहमद है, लेकिन वह हिंदू धर्म के लोगों को गुमराह करके माथे पर टीका लगा कर खुद को हिंदू बताकर लोगों को भ्रमित करने का काम कर रहा है.

रेस्टोरेंट के मालिक ने आरोपों को नकारा

बजरंग दल के लोगों का बवाल होता देख घटना पर पहुंची पुलिस ने मामले की गंभीरता को परखते हुए स्थिति को नियंत्रित किया और उन्हें जांच का आश्वाशन देखकर शांत कराया. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रेस्टोरेंट के मालिक से पूछताछ की है. पूछताछ के दौरान रेस्टोरेंट के मालिक ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनके यहां किसी भी प्रकार का मांसाहारी खाना वेज खाने में नहीं मिलाया जाता. देर रात हंगामा कर रहे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को फूड विभाग से सैंपलिंग कराए जाने के बाद शांत कराया गया.

पुलिस ने बंद करवाया रेस्टोरेंट

पुलिस ने रेस्टोरेंट को बंद करवा दिया है. बजरंग दल के नेता विशाल बजरंगी का कहना था कि प्रदेश के सीएम के आदेश के बाद भी पहचान छिपाकर रेस्टोरेंट का संचालन विशेष समुदाय द्वारा नाम बदलकर किया जा रहा हैं. साथ ही वेज में नॉनवेज मिलाकर खाना परोसा जा रहा है, जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. ऐसे रेस्टोरेंट संचालकों के खिलाफ शहर में मुहिम चलाई जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.