Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

आश्रम में पानी की टंकी साफ कर रहे छात्रों की करंट लगने से मौत, धार के रिंगनोद की घटना

23

धार, रिंगनोद। धार जिले के रिंगनोद स्थित छात्रावास में बुधवार सुबह करंट लगने से दो विद्यार्थियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों छात्र आश्रम में स्थित पानी की टंकी की सफाई कर रहे थे। इस दौरान पानी की मोटर भी अंदर थी।

वहां करंट के संपर्क में आने से उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही विधायक प्रताप ग्रेवाल, एसडीएम मेघा पवार, रिंगनोद पुलिस और धार एसी ब्रजकांत शुक्ला मौके पर पहुंचे।

दोनों 12वीं के छात्र थे

जानकारी के मुताबिक रिंगनोद स्थित सीनियर बालक आश्रम में कक्षा 12 वीं में अध्यनरत विद्यार्थी रंगपुराखेड़ा निवासी आकाश पिता संग्राम और भिलखेड़ी निवासी विकास सुबह करीब साढ़े 7 बजे पानी की टंकी की सफाई करने के लिए अंदर उतरे थे। पानी की मोटर भी टंकी के अंदर रखी हुई थी। इसके चलते अचानक करंट फैल गया, जिससे उनकी मौत हो गई।

वहां मौजूद विद्यार्थियों ने बिना कोई देरी किए दोनों छात्रों को बाहर निकाला और उपचार के लिए सरदारपुर अस्पताल ले गए। घटना के बाद मौके पर टंकी के अंदर छात्रों की चप्पल पड़ी थी। वहीं मोटर की केबल भी कटी हुई थी।

आश्रम अधीक्षक नहीं थे

आश्रम अधीक्षक बनसिंग कन्नौज का कहना है कि घटना के दौरान वे वहा उपस्थित नही थे। रिंगनोद चौकी प्रभारी जगदीश निनामा ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए थे। पानी की टंकी सफाई करते हुए दोनों छात्रों को करंट लगने से मौत हई है। सरदारपुर अस्पताल में दोनों छात्रों का पोस्टमार्टम हो चुका है। मामले को लेकर जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.