Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

कपड़े, मोबाइल खरीदने के लिए पहली बार की चोरी… नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार

28

सिवनी: जिले की लखनादौन पुलिस ने सूने घर पर चोरी करने वाले एक नाबालिग समेत तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। जेवरात, नकद रुपये समेत अन्य सामग्री जब्त की है। पुलिस ने बताया कि तीनों पहली बार ही पकड़ लिए गए हैं। तीनों आरोपितों के संबंध में और जानकारी जुटाई जा रही है। तीनों ने अपने शौक पूरा करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपितों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

अपने परिवार सहित उपचार कराने जबलपुर गया था

लखनादौन थाना प्रभारी ने बताया है कि 22 सितंबर को समनापुर गांव निवासी अभिलाष साहू पुत्र बसंत कुमार साहू ने घर पर चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें उसने बताया था कि 19 सितंबर को वह अपने परिवार सहित उपचार कराने जबलपुर गया था।

घर वापस आया तो देखा घर का सामान बिखरा पड़ा था

22 सितंबर को अपने घर वापस आया तो देखा घर का सामान बिखरा पड़ा था और आलमारी का लाकर टूटा खुला हुआ था। बैंक पासबुक, चेक बुक, आधार कार्ड, सोने चांदी के जेवरात व दुकान का केश काउंटर चैक किया तो नकदी 40 हजार रुपये कुल कीमती 95 हजार रुपये को नहीं थे।

सीसीटीवी फुटेज से पकड़े गए आरोपित

पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। वरिष्ट अधिकारियों के निर्देशन में एक टीम गठित कर संभावित स्थानों की सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। वहीं संदेह के आधार पर समनापुर गांव निवासी विक्की उर्फ ललित पुत्र वीरेन्द्र यादव 22, कपिल यादव पुत्र कैलाश यादव 25 व एक अन्य नाबालिग बालक से पूछताछ की गई। इसमें तीनों ने चोरी करना स्वीकर किया।

नकदी रुपये व जेवरात बरामद किए गए

तीनों के कब्जे से चोरी गए नकदी रुपये व जेवरात बरामद किए गए। चोरों को पकड़ने में निरीक्षक केपी धुर्वे, उपनिरीक्षक संतोष शर्मा, आरक्षक नवनीत पांडेय, धनेश्वर यादव, होमेश्वर गायकवाड, सूरज मेहरा, संदीप उईके, ओमप्रकाश धुर्वे, प्रियंक तिवारी का योगदान रहा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.