Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

जन्मदिन पर दी AK-47 वाली बधाई…जीतन राम मांझी ने लालू यादव पर कसा तंज

38

बिहार की सियासत में हमेशा से तीखी बयानबाजी और तंज का दौर चलता रहा है. इस बार मौका है राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन का. इस खास दिन पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) के नेता जीतन राम मांझी ने लालू को जन्मदिन की बधाई तो दी, लेकिन अपने अंदाज में तंज कसना नहीं भूले.

मांझी ने अपने सोशल मीडिया X हैंडल पर लिखा कि ‘लाठी में तेल पिलवाकर समाज को बांटने वालों के व्यवहार में बदलाव आ ही नहीं सकता. आज जब सरकार में नहीं हैं तो साहेब तलवार से केक काट रहे हैं. गलती से बेटवा कुछ बन गया तो AK-47 से केक को उड़ाया जाएगा. है ना लालू जी. खैर जन्मदिन की बधाई लालू यादव जी.’

समाज को बांटने वाली राजनीति करने का लगाया आरोप

इस पोस्ट में मांझी ने न सिर्फ लालू यादव पर समाज को बांटने का आरोप लगाया है. बल्कि उनके बेटे तेजस्वी यादव की सियासी महत्वाकांक्षा पर भी निशाना साधा. AK-47 वाला तंज साफ तौर पर लालू परिवार की सियासी शैली और बिहार की पुरानी जंगलराज छवि की ओर इशारा करता है. इसके साथ ही उन्होंने लालू की जातिवादी राजनीति पर भी तंज कसा. लालू यादव का जन्मदिन बिहार की सियासत में हमेशा चर्चा का विषय रहता है. 11 जून को उनके 77वें जन्मदिन पर RJD कार्यकर्ताओं ने जमकर उत्साह दिखाया. पटना से लेकर दिल्ली तक लालू के समर्थकों ने सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दी. लेकिन मांझी का यह तंज सियासी गलियारों में खूब वायरल हो रहा है.

कभी थे साथ-साथ, आज हैं जुदा-जुदा

बिहार की सियासत में लालू और मांझी का रिश्ता हमेशा से उतार-चढ़ाव भरा रहा है. कभी गठबंधन में साथ रहे ये नेता अब अलग-अलग खेमों में हैं. मांझी जहां NDA (National Democratic Alliance) के साथ हैं, वहीं लालू INDIA (Indian National Developmental Inclusive Alliance) गठबंधन का हिस्सा हैं. ऐसे में मांझी का यह तंज सिर्फ जन्मदिन की बधाई नहीं, बल्कि सियासी चोट भी है. लालू यादव ने अभी तक मांझी के इस तंज का जवाब नहीं दिया है. लेकिन RJD समर्थकों ने सोशल मीडिया पर मांझी की आलोचना शुरू कर दी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.