Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Intercaste Marriage Controversy: समाज के गुस्से और प्रतिष्ठा के डर से पिता ने किया जीवित बेटी का अंत... UP News: 'यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते' के मंत्र से समृद्ध हो रहा यूपी, सीएम योगी ने गिनाईं महिला सशक्ती... Noida Extension Traffic Jam: गौर सिटी गोलचक्कर और एक मूर्ति चौक पर रेंगते नजर आए वाहन, स्थानीय लोग प... UGC Equity Regulation 2026: बीजेपी नेता राजेश मिश्रा ने यूजीसी के नए नियमों को वापस लेने की मांग, बत... Maharashtra Murder Mystery: इंजीनियरिंग छात्रा तरन्नुम नाइक की सनसनीखेज हत्या, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार Tushar Gandhi Detained: अगस्त क्रांति मैदान जा रहे तुषार गांधी को मुंबई पुलिस ने रोका, अभिनेता इमरान... Dhamtari Social Service: जिनकी पहचान नहीं, उनके अपने बने लोग, 717 अज्ञात शवों के निमित्त हुआ विधि-वि... Durg Cyber Crime: मतदाता सूची (SIR) सुधार के नाम पर भिलाई में साइबर ठगी, निजी कंपनी अधिकारी से 6.25 ... Bastar Dussehra 2026: काछनगादी रस्म के साथ शुरू हुआ बस्तर दशहरा, कांटों के झूले पर बैठीं देवी से मिल... Kanker Navratri 2026: कांकेर में रास गरबा की भव्य तैयारी, नए कम्युनिटी हॉल में सजेगा 9 दिवसीय उत्सव

भारत-PAK तनाव के बीच प्रेमानंद महाराज ने देश के जवानों के लिए क्या किया? बोले- हम उनकी वजह से घरों में सुरक्षित

34

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति है. इसी बीच प्रेमानंद महाराज ने भारत के जवानों को सैल्यूट किया है. उन्होंने कहा कि वह जो कर रहे हैं और जो कष्ट सह रहे हैं. वह एक तपस्या है, जो की एक योगी ही कर सकता है और जीवन तो एक न एक दिन खत्म होना ही है. प्रेमानंद महाराज के प्रवचन करोड़ों लोग सुनते हैं और उन्हें फॉलो भी करते हैं.

प्रेमानंद महाराज का जवानों को सैल्यूट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें प्रेमानंद महाराज जवानों के लिए अपना भाव प्रकट कर रहे हैं. साथ ही उनको सैल्यूट कर रहे हैं. उनका कहना है कि जहां वह अपने परिवार को छोड़कर देश की रक्षा कर रहे हैं. भारत देश उनके परिवार के साथ है. इसके साथ ही उन्होंने जवानों के लिए कहा कि पूरा भारत आपको प्यार की नजरों से देख रहा है. क्योंकि आप सीमा पर खड़े होकर देश की रक्षा कर रहे हैं और कष्ट सह रहे हैं.

“उनकी वजह से हम सुरक्षित”

प्रेमानंद महाराज ने आगे कहा कि आपने जो मार्ग चुना है. वह देश की भक्ति के लिए है और देश की रक्षा के लिए अगर आज हम रात्रि में सो रहे हैं और वह जाग रहे हैं, तो देश सुरक्षित है और वह जो बर्फ में खड़े होकर अपनी तपस्या कर रहे हैं, कष्ट सह रहे हैं. उन्हीं की वजह से हम यहां अपने घरों में सुरक्षित हैं. उनका इस तरह का त्याग और बलिदान भगत प्राप्ति के लिए है.

सोशल मीडिया पर शेयर किया

यही नहीं प्रेमानंद महाराज ने ये भी कहा कि हम यहां वृंदावन में बैठकर सच्चिदानंद भगवान की प्राप्ति के लिए तपस्या कर रहे हैं. वह भी राष्ट्र सेवा के लिए अपनी सेवा कर रहे हैं. वह अपना कर्तव्य पालन कर रहे हैं. उनका जीवन व्यर्थ नहीं जाएगा. ये सभी बातें प्रेमानंद महाराज ने शनिवार को अपने सत्संग के दौरान कहीं, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है. अब हर कोई उनके वीडियो को देखकर जवानों के प्रति उनके प्रवचनों की प्रशंसा कर रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.