Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

हेलो…लॉरेंस विश्नोई गैंग से हूं, 5 करोड़ रुपए देना, एक्सटोर्शन कॉल से कारोबारियों में दहशत

25

दिल्ली में लारेंस विश्नोई, रोहित गोदारा, गोल्डी बराड़के नाम से कारोबारियों को एक्सटोर्शन कॉलआ रही है. इससे कारोबारियों में दहशत फैल गई है. कई बड़ी हस्तियों से कॉल कर करोड़ों रुपए मांगे जा रहे हैं. पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है. एक्सटोर्शन कॉल के 2 नए मामले सामने आए हैं. दोनों ही मामलों में कॉलर ने 5- 5 करोड़ रुपए की एक्सटोर्शन मनी मांगी है.

लोकल पुलिस से दोनों ही मामलों की जांच स्पेशल सेल को ट्रांसफर कर दी. पहला मामला दिल्ली के सैनिक फार्म का है, जहां गैंगस्टर रोहित गोदारा ने कॉल कर एक बिल्डर से 5 करोड़ मांगे. पुलिस ने केस दर्ज दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

वहीं, दूसरा मामला ग्रेटर कैलाश का है जहां सॉन्ग प्रोड्यूसर अमन बत्रा को 5 करोड़ की फिरौती के लिए कॉल आया है. कॉल लॉरेन्स बिश्नोई के गुर्गे का आया है. पैसे न देने की एवज में ईलाज कर देने की धमकी दी है. पुलिस ने इस मामले में भी केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.

केस 1 (रोहित गोदारा की आवाज)

रोहित बोल रहा हूं लॉरेंस गैंग से और कैसा चल रहा है तेरा काम धंधा? मैं 4 -5 करोड़ की फिरौती के लिए फोन कर रहा हूं. कोई नहीं तेरा जवाब आ जाएगा तो ठीक है नहीं तो फिर तैयार रहना. तेरे को जो लगे न प्रशासन में जो डीएसपी एसपी हो मेरी आवाज एक बार कंफर्म करवा लेना और भाई गलतफहमी में मत रहना कि फोन गया तो छोड़ देंगे हम तो परछाई हैं, पीछा नहीं छोड़ते. अगर परिवार की सही सलामती रखनी है तो भाई बात कर लेना ठीक है.

केस 2 (लारेंस गैंग के गुर्गे की आवाज)

कॉलर – हेलो अमन दादा, मेरी रिकॉर्डिंग कर लेना

अमन – सॉरी आपको गलतफहमी हो रही है कोई अमन नहीं बोल रहा

कॉलर – भाई तू झूठ क्यों बोल रहा है मैंने 40 जगह पता कर लिया.

अमन – 40 जगह पता कर लिया रॉन्ग नंबर है, आपको गलतफहमी हो रही है सर.

कॉलर – तू कहां से बोल रहा है ये बता

अमन – मै गांव से बोल रहा हूं सर ,आपको गलतफहमी हो रही है आपको किसी ने गलत नंबर दे दिया जमुनापार से बोल रहा हु प्रीतम.

कॉलर – देख लारेंस विश्नोई ग्रुप से हूं 5 करोड़ रुपए देना, नहीं तो मेरी रेंज में आ गया तो तेरा इलाज ही कर दूंगा

कॉलर – हेलो अमन तेरे लिए फिर मैसेज है, लारेंस भाई का ,ये पुराना जानकर है ,तेरे से गोल्डी भाई ने बात करनी है,तेरा नुकसान होगा,तेरे घर भेज दूंगा लड़के.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.