Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

कमलनाथ के सामने बैठक में भिड़ गए कांग्रेस नेता, जमकर की मारपीट

33

छिंदवाड़ा: अमरवाड़ा उपचुनाव के बाद पहली बार छिंदवाड़ा पहुंचे पूर्व सीएम कमलनाथ और पुत्र नकुलनाथ के सामने जमकर हंगामा हो गया। दरअसल पूर्व सीएम कमलनाथ और नकुलनाथ अपने निवास शिकारपुर कांग्रेस नेताओं की बैठक ले रहे थे। इस दौरान परासिया विधायक सोहन वाल्मीकि और जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पुन्हार के बीच जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि नौबत मारपीट तक पहुंच गई।

सूत्रों के अनुसार सोहन वाल्मीक के बाजू में संजय पुन्हार बैठे थे। इसी दौरान विधायक सोहन वाल्मीकि ने बीच बैठक में संजय पुन्हार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह बैठक में क्यों मौजूद है जबकि यह तो लोकसभा चुनाव के वक्त भाजपा में शामिल होने वाले थे और खुद सीएम मोहन यादव से भोपाल में मुलाकात भी कर चुके थे। जिसकी फ़ोटो भी सोशल मीडिया में वायरल हुई थी।

इसी बात से नाराज संजय पुन्हार ने विधायक सोहन को अपशब्द कह डाले। बस फिर क्या था। दोनों के बीच देखते ही देखते विवाद बढ़ते हुए मारपीट तक मामला पहुंच गया। इस दौरान पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष गंगा प्रसाद तिवारी ने दोनों को अलग अलग कर समझाइश देते हुए मामले को शांत कराया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.