Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Namo Bharat Train: अब दिल्ली से मेरठ सिर्फ 55 मिनट में, सराय काले खां से मोदीपुरम तक दौड़ने को तैयार... Anant Bhaskar Murder Case: आंध्र प्रदेश के पूर्व MLC अनंत भास्कर पर हत्या का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने... सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: बंगाल में न्यायिक नियुक्तियों पर जारी खींचतान पर SC का बड़ा फैसला, अधिकारिय... बड़ी खबर: क्या बाबरी के नाम पर बन सकती है नई मस्जिद? सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को दिया झटका, सुनव... Greater Noida News: रयान इंटरनेशनल स्कूल में एक घंटे तक बाथरूम में बंद रही मासूम छात्रा, परिजनों ने ... भगवान को लिखा 'जॉब लेटर': छात्र ने मांगी 20 लाख के पैकेज वाली नौकरी, बदले में भगवान को दिया ये अनोखा... चुगली की तो कटेगी जेब! अब इधर-उधर की बातें की तो देना होगा भारी जुर्माना, जानें इस अनोखे फैसले के पी... Bihar Assembly News: 'ब्राह्मण' शब्द पर बिहार विधानसभा में हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बोले- "मै... Rahul Gandhi Sultanpur Visit: सुल्तानपुर में फिर मोची रामचेत की दुकान पर रुके राहुल गांधी, बेटी के इ... AAP Attacks Opponents: महिलाओं को 2500 रुपये, प्रदूषण और युवा; आप ने 15 सवालों के जरिए सरकार को घेरा

स्टैमिना बढ़ाने के लिए बेहद फायदेमंद हैं ये 4 एक्सरसाइज, जानिए इनके बारे में

33

 स्टैमिना की कमी के कारण डेली रुटीन के काम प्रभावित होने लगते हैं. इससे शरीर की प्रोडक्टिविटी पर भी असर देखने को मिलता है. स्टैमिना की कमी होगी तो शरीर जल्दी थक जाएगा. इसकी कमी के पीछे हमारे खान-पान और लाइफस्टाइल रुटीन में गड़बड़ी सबसे बड़ा कारण है. ऐसे में आप हेल्दी आदतों को फॉलो करें.

लेकिन हेल्दी खान-पान के अलावा एक्सरसाइज करना भी काफी जरूरी है. इससे हमारा शरीर हेल्दी रहता है और स्टैमिना भी बढ़ता है. कुछ लोग जिम में इंटेंस वर्कआउट करते हैं, जिससे उनका स्टैमिना बढ़े और मसल्स भी बिल्ड अप हों. यहां हम आपको कुछ ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बताएंगे, जिससे आपका शरीर काफी ज्यादा एनर्जेटिक महसूस करेगा.

स्क्वाट वर्कआउट

स्टैमिना बूस्ट करने के लिए आप रोजाना स्क्वाट एक्सरसाइज कर सकते हैं. इससे आपके शरीर में ताकत भी बढ़ेगी. ये सिंपल लेकिन काफी प्रभावी एक्सरसाइज है. मसल्स के लिए भी ये काफी अच्छी एक्सरसाइज मानी जाती है. दिनभर में कम से कम 10 से 15 स्क्वाट एक्सरसाइज जरूर करें.

लंजेस एक्सरसाइज

इस एक्सरसाइज से भी स्टैमिना बूस्ट किया जा सकता है. इसे करने से पीठ, हैमस्ट्रिंग, क्वाड्स, एब्स और ग्लूट्स जैसे हिस्सों को मजबूती मिलती है. इसे लगभग 10 से 15 बार करें. यह आपके पैरों के लिए काफी अच्छी होती है.

पुशअप्स

पुश-अप करने से भी स्टैमिना को बूस्ट किया जा सकता है. इससे बॉडी और कोर को मजबूती मिलती है. इसमें आपकी पूरी बॉडी शामिल होती है. आपको बता दें कि यह स्टैमिना को बूस्ट करने के साथ-साथ बाइसेप्स, चेस्ट, ट्राइसेप्स और बैक शॉल्डर जैसे हिस्सों को मजबूती प्रदान कर सकते है.

जंपिंक जैक

जंपिंक जैक एक्सरसाइज भी स्टैमिना बूस्ट करने के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती हैं. इस एक्सरसाइज की खास बात ये है कि बोन डेंसिटी को भी बूस्ट कर सकती है. इस एक्सरसाइज की मदद से स्ट्रेंथ तेजी से बढ़ती है. जंपिंग जैक से आपके शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी में भी सुधार आता है. तो इन चार एक्सरसाइज को करके आप स्टैमिना बूस्ट कर सकते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.