Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

कदमसरा में भालू ने फैलाई घर में घुसकर दहशत, वनकर्मी ने ग्रामीणों से कहा-सतर्क रहें

24

अनूपपुर। जैतहरी के कदमसरा गांव में जंगल से विचरण करता हुआ एक भालू घर के अंदर घुसकर मुर्गों का शिकार किया। हल्ला करने पर भालू घर से निकलकर जंगल की तरफ भाग गया। सूचना पाकर वनकर्मी ने ग्रामीणों को भालू पर नजर रखने के लिए कहा। बोले-सतर्कता बरतने की सलाह देते हुए सूचना देने की अपील की है। अजय विराट ने वीडियो बनाकर वायरल किया। घर में प्रवेश कर मुर्गों को खाते देखकर स्वजन उठकर इधर-उधर भागे।

जंगल से भटक कर आए भालू पर निगरानी रख रहे हैं

घटना की जानकारी मिलने पर वेंकटनगर के परिक्षेत्र सहायक रामसुरेश शर्मा वन रक्षकों एवं सुरक्षा श्रमिकों के साथ मौके का निरीक्षण करते हुए जंगल से भटक कर आए भालू पर निगरानी रख रहे हैं। वनविभाग एवं ग्राम पंचायत कदमसरा के द्वारा ग्रामीणों को शाम होते ही निरंतर सतर्कता बरतने के साथ किसी भी तरह की जानकारी मिलने पर वनविभाग या ग्राम पंचायत को प्रदान किए जाने की अपील की है।

घर के अंदर रखे खाने की सामग्री को आहार बना रहा है

वन परिक्षेत्र कोतमा के डोला नगरपरिषद में जो छत्तीसगढ़ राज्य के मनेद्रगढ़ वनमंडल एवं बीट के जंगल में निरंतर निवास कर रही एक मादा अपने शावक के साथ डोला नगरपरिषद के विभिन्न वार्डों में रह रहे नागरिकों के घरों में प्रवेश कर घर के अंदर रखे खाने की सामग्री को आहार बना रहा है जिससे नगरपरिषद डोला के नागरिक भयभीत हैं।

मादा भालू को शावक के साथ अन्य स्थान पर भेजने की मांग

लोगों ने बताया कि एक माह से अधिक समय से रात समय होते ही मादा भालू अपने शावक के साथ घर के अंदर खाने/हमला कर रही है। परेशान होकर जिले की जनप्रतिनिधियों,जिला प्रशासन एवं वनविभाग से मादा भालू को शावक के साथ अन्य स्थान पर भेजे जाने की मांग की है। वनविभाग अनूपपुर एवं मनेद्रगढ़ के अधिकारी समन्वय बनाकर शीघ्र ही समस्या के निराकरण के लिए बैठक कर रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.