Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

मामूली बात पर पत्नी को मारी तीर, हत्या के बाद खत्म कर ली खुद की जीवन लीला

40

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक शख्स ने मामूली विवाद होने पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी. पत्नी की हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगा ली. वहीं इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने पति-पत्नी दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामला कोरबा के श्यांग थाना क्षेत्र का है. जहां ठेंगरीमार गांव में रहने वाले जगन्नाथ मंझवार ने अपनी पत्नी की तीर से हत्या कर दी. पत्नी की हत्या के बाद जगन्नाथ मंझवार काफी परेशान हो गया. आरोपी पति ने परेशान होने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली.

मिली जानकारी के मुताबिक, जगन्नाथ मंझवार और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. विवाद होने के बाद आरोपी पति ने पत्नी के गले में तीर घोंपकर हत्या कर दी. पत्नी की हत्या करने के बाद खुद भी फांसी के फंदे से झूल गया. पुलिस ने बताया कि मृतका नाम संतोषी बाई है, जिसकी उम्र 35 साल थी. घटना के बाद पति और पत्नी दोनों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी.

हत्या के बाद मचा हड़कंप

पत्नी के गले में तीर घोंपकर हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. आस-पड़ोस के लोगों ने घटना के बारे में तुरंत सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को मृत पाया. वहीं दोनों के शवों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया. वहीं पुलिस को मौके पर ही खून से सना तीर मिला जिससे संतोषी बाई की हत्या की गई थी.

पुलिस ने क्या कहा?

श्यांग थाने के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ठेंगरीमार गांव में दो लोगों के मर्डर की जानकारी मिली थी. उन्होंने बताया कि आस-पड़ोस के लोगों ने जानकारी दी थी कि जगन्नाथ मंझवार नाम के शख्स ने मामूली विवाद होने पर अपने पत्नी की हत्या करप दी और खुद भी फांसी लगा लिया. वहीं जब मौके पर पुलिस टीम पहुंची तो दोनों की मौत हो चुकी थी. महिला का शव खून से सना पड़ा हुआ था और एक मौके से ही तीर मिला है जिससे महिला की हत्या की गई थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.