Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

सांसद ने पुलिस आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, आरोपित पर दर्ज करें रासुका

46

भोपाल। छोटे तालाब पर स्थित रानी कमलापति की प्रतिमा के सामने खड़े होकर अश्लील डांस करने वाले आरोपित के खिलाफ रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम) की कार्रवाई की जाए। जिससे आगे से कोई भी भोपाल के गौरवशाली इतिहास से जुड़ीं हस्तियों, महापुरुषों की प्रतिमाओं के साथ खिलवाड़ न करें।

यह बात सांसद आलोक शर्मा ने सोमवार को पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र को ज्ञापन सौंपते हुए कही।पुलिस आयुक्त ने बताया कि श्यामला हिल्स थाने में एफआइआर दर्ज की गई है। एक युवक को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ कर उसकी पहचान पुख्ता की जा रही है। जल्द ही आरोपित की गिरफ्तारी सहित मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

अश्लील डांस कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास

सांसद आलोक शर्मा ने पुलिस आयुक्त को ज्ञापन देेते हुए बताया कि भोपाल में राजा भोज और रानी कमलापति का गौरवशाली इतिहास रहा है। विरासत को संरक्षित करने और उनकी यादों को चिर-स्थाई बनाने के उद्देश्य से बड़े तालाब के ऊपर राजा भोज की बड़ी प्रतिमा लगाई गई है।

राजभोज सेतु (ब्रिज) का निर्माण कराया गया है। साथ ही भोपाल नगर निगम के ‘लोगो’ में भी राजा भोज की फोटो लगाई गई है। इसी तरह रानी कमलापति की प्रतिष्ठा को स्थापित करने के लिए छोटे तालाब के ऊपर जहां उन्होंने जोहर किया था, उस स्थान पर उनकी विशाल प्रतिमा की स्थापना कर ब्रिज का निर्माण कराया गया है।

यह समाज और राष्ट्र के लिए गौरव की बात है। इंटरनेमीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हो रहा है जिसमें एक युवक उनकी प्रतिमा के सामने खड़े होकर अश्लील वीडियो डांस करते दिखाई दे रहा है। यह बहुत ही आपत्तिजनक है। यह महापुरुषों के गौरवशाली सम्मान के खिलाफ है।

यह कृत्य संपूर्ण समाज और राष्ट्र का अपमान है। जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह कृत्य सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश है। जिसने भी यह वीडियो बनाया है, उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की जाए। जिससे शहर और समाज में इस तरह के आपत्तिजनक एवं वैमनस्यता फैलाने वाले कृत्यों का दोहराव न हो।

पहचान की जा रही सुनिश्चित

पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र ने बताया कि रानी कमलापति भोपाल के गौरवपूर्ण इतिहास का अंग हैं। उनकी प्रतिमा श्यामलाहिल्स थाना क्षेत्र में स्थापित है। प्रतिमा के सामने किसी अज्ञात युवक द्वारा अश्लील डांस करते हुए वीडियो बनाया गया है। जिसके संबंध में सांसद आलोक शर्मा ने ज्ञापन दिया है। अज्ञात आरोपित पर प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है। उसकी पहचान सुनिश्चित की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.