Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

रतलाम में सड़क धंसने से दबे दो लोग, एक की मौत,10 फीट गहरे गड्ढे में उतरे थे दो कर्मचारी

34

रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में सीवरेज का काम करते समय सड़क का एक हिस्सा धंस गया आपको बता दें कि मलबे में दबकर एक कर्मचारी की मौत हो गई है और दूसरा गंभीर रूप से घायल है। यह घटना रविवार देर शाम की है कर्मचारी 10 फीट गहरे गड्ढे में उतरे थे और यहां पर काम कर रहे थे। रतलाम के दिलीप नगर के मुख्य मार्ग पर मरम्मत का काम किया जा रहा है यहां पर जेसीबी की मदद से गड्ढा खोदा गया था और सीवरेज लाइन चौक होने की बात इस दौरान लोगों ने बताई नगर निगम की तरफ से सीवरेज सफाई का काम जे बरुडी एजेंसी को कॉन्ट्रैक्ट पर दे रखा है।

 दो कर्मचारी रविवार की शाम को 10 फीट गहरे गड्ढे में उतर गए और यहां पर काम कर रहे थे, इस दौरान सड़क किनारे का एक तरफ का हिस्सा धंस गया और गिट्टी और पत्थर दोनों कर्मचारियों के ऊपर जाकर गिर गए जिससे दोनों दब गए थे, मौके पर हड़कंप मच गया तत्काल दोनों को बाहर निकाल कर मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया जहां पर डॉक्टर ने सुनील नामक युवक को मृत घोषित कर दिया। बहादुर गंभीर रूप से घायल है जिसका मेडिकल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि इस घटना के विरोध में सोमवार को नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। नगर निगम कमिश्नर हिमांशु भट्ट का कहना है कि इस पूरे मामले की जांच की जाएगी। नगर निगम कमिश्नर ने बताया कि काम का ठेका एजेंसी को दे रखा था उसी के यह कर्मचारी थे सुरक्षा के साधन नहीं पाए गए हैं मामले की जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.