Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India's Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट म... India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं... Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्... Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और ... Bhupinder Hooda on Crime: "हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता"—बढ़ते अपराध पर हुड... Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले म... High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौ... Haryana Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात...

UPI Lite में आने वाला है ये मजेदार फीचर, इससे कई झंझटों से मिलेगी राहत

48

UPI Lite: यूपीआई लाइट के आने के बाद ऑनलाइन ट्रांजेक्शन काफी आसान हो गया है. नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) समय-समय पर लोगों की सुविधा के लिए यूपीआई में कई नए फीचर्स ऐड करता रहता है.

अब एक बार फिर NPCI यूपीआई लाइट में एक नया फीचर एडऑन करने जा रहा है, जिसके बाद यूपीआई लाइट के जरिए ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करने वाले यूजर्स को कई ऐसे झंझटों से राहत मिलने वाली है, जो उनको ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करने में दिक्कत करते हैं.

यूपीआई लाइट में मिलते हैं ये फीचर

यूपीआई के लाइट वर्जन को यूपीआई लाइट कहते हैं जिसमें पैसे ट्रांसफर करने के लिए आपको इंटरनेट की भी जरूरत नहीं पड़ती है. यह एक ऑन डिवाइस वॉलेट फीचर है जिसमें आप छोटी राशि को बिना इंटरनेट के भी रियल टाइम में ट्रांसफर कर सकते हैं. यूपीआई लाइट का इस्तेमाल भीम और पेटीएम पर किया जा सकता है. फिलहाल कुल आठ बैंकों में यूपीआई लाइट फीचर के यूज की परमिशन मिलती है. वहीं आप यूपीआई लाइट के जरिए 24 घंटे में 4000 रुपये तक की लेनदेन की जा सकती है. लेनदेन की संख्या की लिमिट तय नहीं की गई है.

यूपीआई के पेमेंट पर आपको 6 या 4 डिजिट की जरूरत पड़ती है, यूपीआई लाइट में बिना पिन के पैसे ट्रांसफर किए जा सकते हैं.यूपीआई के जरिए आप पैसे प्राप्त भी कर सकते हैं, लेकिन यूपीआई लाइट में केवल पैसे डेबिट करने की परमिशन मिलती है.

यूपीआई लाइट में एडऑन होगा ये फीचर

31 अक्टूबर से यूपीआई लाइट में टॉप अप फीचर यूपीआई लाइट फीचर्स में यूजर्स को ऑटो टॉप-अप की सुविधा मिलने जा रही है. इससे यूजर्स को बार-बार अपने अकाउंट में बैलेंस ऐड करने के झंझट से छुटकारा मिल जाएगा. एनपीसीआई के सर्कुलर के मुताबिक, 31 अक्टूबर से यूजर्स राशि दोबारा जमा करने के लिए ऑटो टॉप-अप ऑप्शन का उपयोग कर सकेंगे. यूजर्स द्वारा चुनी गई राशि से यूपीआई लाइट बैलेंस ऑटोमैटिक ही खाते से यूपीआई लाइट में लोड हो जाएगा. इसका उद्देश्य किसी भी समय यूजर्स को अपने यूपीआई लाइट वॉलेट में 2000 रुपए तक लोड करने और यूपीआई पिन के बिना वॉलेट से 500 रुपए तक का भुगतान करने की सुविधा प्रदान करना है. हालांकि, यूजर्स किसी भी समय ऑटो टॉप- अप ऑप्शन को बंद करने में भी सक्षम होंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.