Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Acid Attack In Balod: कोर्ट पेशी के दौरान आरोपियों पर फूटा लोगों का गुस्सा, वकीलों ने पैरवी करने से ... Indore Cleanliness News: सफाई मित्रों के समर्थन में उतरी कांग्रेस, कचरे के बीच पोस्टर लगाकर नगर निगम... Bunty Nagar Suicide Update: डीएसपी के फंसे पैसों और फायनेंसर के दबाव पर बड़ा खुलासा, पुलिस खंगाल रही... IMD Rain Alert: यूपी, बिहार से लेकर पहाड़ी इलाकों तक आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश की चेतावनी पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ...

Mobile पर ज्यादा बात करती थी पत्नी, बुरी तरह पीटने के बाद गर्दन पर चढ़ गया पति

64

कैलारस। मध्य प्रदेश के मुरैना में पति और पत्नी के बीच इस बात पर विवाद हो गया कि महिला फोन पर बहुत ज्यादा बात करती थी। पत्नी की इस आदत से परेशान पति ने पहले तो उसे बुरी तरह पीटा, फिर उसकी गर्दन पर पैर रखकर खड़ा हो गया।

पूरे घटनाक्रम से जुड़े दो वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गए। वीडियो में महिला के ससुराल के अन्य लोग भी नजर आ रहे हैं। महिला की पहचान सरिता कुशवाह के रूप में हुई है, जो कैलारस थाना क्षेत्र के रूड का पुरा गांव में परिवार के साथ रहती है। आरोप है कि सरिता को उसके ससुराल वालों ने इस बात पर बुरी तरह पीट दिया कि वह फोन पर ज्यादा बात करती है।

वायरल हुए 2 वीडियो, पुलिस ने दर्ज किया केस

  • वायरल वीडियो में महिला को उसका पति, जेठ, जेठानी बाल पकड़कर लात-घूंसों से मार रहे हैं।
  • पहले वीडियो में महिलाएं आपस में लड़ रही हैं, तो दूसरे में सरिता को 3-4 लोग पीट रहे हैं।
  • मारपीट से सरिता जमीन पर गिर जाती है। फिर पति सोनू कुशवाह उसकी गर्दन पर खड़ा हो जाता है।
  • गर्दन पर पड़े दबाव से सरिता बेहोश हो जाती हैं। बाद में पुलिस में शिकायत की जाती है।
  • कैलारस पुलिस ने पति सोनू कुशवाह, जेठ लला कुशवाह, जेठानी मीना पर केस दर्ज किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.