Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सीहोर में प्रशासनिक दावों की खुली पोल, उफनते नाले के बीच कमर तक पानी में जान जोखिम में डालकर निकली श... चिटफंड ठगी पर ED की बड़ी स्ट्राइक: विशाखापट्टनम और हैदराबाद में छापेमारी, ₹1.01 करोड़ कैश बरामद व 18... संसद में नीट पेपर लीक और पुलिस कार्रवाई पर हंगामा: गृह मंत्री अमित शाह के जवाब की मांग पर अड़ा विपक्... पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की बढ़ीं कानूनी मुश्किलें, राम मंदिर चोरी पर नुक्कड़ नाटक करने के मामले मे... दलीप ट्रॉफी 2026: वेस्ट जोन टीम में बड़ा बदलाव, सरफराज खान की जगह 25 साल के जय गोहिल को मिला मौका फरहान अख्तर का रणवीर सिंह पर तीखा तंज: 'डॉन 3' की शूटिंग से 1 महीने पहले एक्टर के पीछे हटने पर बयां ... रूस की सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, यूक्रेन युद्ध का विरोध करने वाली एकमात्र पार्टी 'याब्लोको' चुनाव... प्राइमरी मार्केट में कमाई का महा-कुंभ: 30 सितंबर की SEBI डेडलाइन से पहले ₹45,000 करोड़ के IPO लाने क... होटल का Wi-Fi इस्तेमाल करते हैं तो हो जाएं सावधान! माइक्रोसॉफ्ट ने 'कैप्टिवक्रंच' साइबर अटैक को लेकर... नाग पंचमी 2026: सावन सोमवार और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग! जानें नाग देवता की पूजा की परंपरा और कथा

नागपुर: बीयर बार से लौट रहे थे, तभी बेकाबू हुई BJP नेता के बेटे की ऑडी कार, मारी कई वाहनों को टक्कर

39

महाराष्ट्र के नागपुर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. यहां एक बेकाबू ऑडी कार ने एक के बाद एक कई वाहनों को टक्कर मार दी. हादसे में मोपेड सवार दो युवक घायल हो गए. पोलो कार ने ऑडी कार का पीछा किया. आगे जाकर ऑडी कार सवार दो युवकों को पकड़कर फिर पुलिस के हवाले कर दिया गया. जांच में पता चला कि ऑडी कार, महाराष्ट्र बीजेपी प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले के बेटे संकेत के नाम पर रजिस्टर्ड है. पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.

घटना रामदासपेठ इलाके की है. सीताबल्डी थाने के अधिकारी के मुताबिक- हादसा रविवार देर रात एक बजे हुआ. ऑडी कार ने पहले जितेंद्र सोनकांबले की पोलो कार को टक्कर मारी. फिर कुछ अन्य वाहनों को भी टक्कर मारते हुए आगे जाकर एक मोपेड से जा टकराई. मोपेड सवार दोनों युवक इस कारण घायल हो गए. इसके बाद ऑडी सवार लोग वहां से फरार हो गए. लेकिन पोलो कार चालक ने उनका पीछा किया.

मनकापुर पुल के पास जाकर उन्होंने ऑडी कार को रोक लिया. कार में सवार संकेत बावनकुले सहित तीन लोग तो भाग गए. लेकिन ऑडी कार चला रहे अर्जुन हावरे और रोनित चित्तमवार को पोलो कार में सवार लोगों ने पकड़ लिया. फिर उन्हें तहसील थाने ले जाया गया, जहां से उन्हें आगे की जांच के लिए सीताबल्डी पुलिस को सौंप दिया गया.

बार से लौट रहे थे ऑडी कार सवार युवक

मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया- ऑडी कार में सवार लोग धरमपेठ स्थित एक बीयर बार से लौट रहे थे, तभी यह घटना घटी. हालांकि, उन्होंने यह जानकारी नहीं दी कि उनमें से कोई नशे में था या नहीं. सीताबल्डी थाने के अधिकारी ने बताया, ‘पोलो कार चालक की शिकायत पर लापरवाही से वाहन चलाने और अन्य आरोपों में मामला दर्ज किया गया है. हावरे और चित्तमवार को बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया, आगे की जांच जारी है.’

क्या बोले महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख?

उधर, महाराष्ट्र बीजेपी प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने स्वीकार किया कि ऑडी कार उनके बेटे संकेत के नाम पर पंजीकृत है. भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘पुलिस को बिना किसी पक्षपात के दुर्घटना की गहन और निष्पक्ष जांच करनी चाहिए. जो लोग दोषी पाए जाएं, उनके खिलाफ मामला चलाया जाना चाहिए और उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जानी चाहिए. कानून सभी के लिए समान होना चाहिए.’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.