Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मादा तेंदुए की हुई मौत, संदिग्ध हालत में मिला शव..

39

उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मादा तेंदुए की मौत का मामला सामने आया है। आपको बता दें कि संदिग्ध हालत में मादा तेंदुए का शव मिला है, वन विभाग ने मादा तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया है। यह मादा तेंदुए का शव धमोखर बफर के सक्रिय बीट अंतर्गत कक्ष क्रमांक RF 104 में मिला है, घटनास्थल पर टाइगर के पगमार्क के निशान भी है।

 इसके साथ ही घटनास्थल पर लेपर्ड को खींचने के निशान भी मिले हैं पोस्टमार्टम के दौरान भी टाइगर के द्वारा मारे जाने के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 सितंबर को जंगल में धामोखर की बीट सकरिया में मादा तेंदुए का शव दिखा ,इसकी जानकारी टाइगर रिजर्व के अधिकारियों तक पहुंचाई गई।

अधिकारी मौके पर पहुंचे वेटनरी डॉक्टर की टीम ने उपसंचालक की मौजूदगी में मादा तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम किया और पोस्टमार्टम करने के बाद अधिकारियों की मौजूदगी में गाइडलाइन के अनुसार मादा तेंदुए के शव का अंतिम संस्कार किया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.