Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पत्नी को गिफ्ट करने के लिए करवाता था चेन स्नेचिंग… मंगल-शनिवार को करते थे लूट, मिलता था 1000 का इनाम; हैरान कर देगी कहानी

40

राजस्थान की राजधानी जयपुर में चोरी का अजीब मामला सामने आया है. यहां दो बदमाश महिलाओं की चेन लूट कर फरार हो जाते थे. वह इन वारदातों को मंगलवार और शनिवार को अंजाम देते थे. हैरत की बात यह है कि दोनों बदमाश लूटी हुई सोने की चेन अपने तीसरे साथी को एक हजार रुपये के इनाम पर दे देते थे. तीसरा बदमाश अपनी पत्नी को सोने की चेन गिफ्ट करने के लिए उनसे चेन स्नेचिंग कराता था.

जयपुर की सांगनेर पुलिस ने दो चेन स्नेचरों को गिरफ्तार किया है. गिरोह का मुख्य सरगना फरार है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. पकड़े गए बदमाशों ने हैरान करने वाले खुलासे किए हैं. पुलिस से बचने के लिए दोनों बदमाश अलग-अलग बाइकों से चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया करते थे. उन्हें यह बाइकें मुख्य सरगना उपलब्ध कराता था. पुलिस ने आरोपियों से चार सोने की चेन बरामद की हैं.

चेन स्नेचिंग के लिए मिलता था एक हजार का इनाम

जयपुर के सांगनेर इलाके में महिलाओं से चेन स्नेचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ने से पुलिस ने अभियान चलाया. इस बीच सांगनेर पुलिस ने टोंक निवासी दीपक चौधरी और राजेंद्र चौधरी को चेन स्नेचिंग के मामले में गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह धारासिंह के लिए चेन स्नेचिंग का धंधा करते हैं. उसके कहने पर वह महिलाओं की सोने की चेन लूटते हैं. इसके बदले धारासिंह उन्हें 1 हजार रुपये इनाम के देता है.

मंगल-शनिवार को करते थे लूट

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि मंगलवार और शनिवार को महिलाएं श्रंगार करके मंदिर जाती हैं. इसलिए वह इन दोनों दिनों में चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देते थे. उन्होंने बताया कि वह बाइक के जरिए वारदात किया करते थे और हर घटना में बाइक दूसरी होती थी. वह ऐसा पहचान न होने की वजह से किया करते थे. यह बाइकें उन्हें धारासिंह उपलब्ध कराता था. वह इन बाइकों को परिचितों से मांग कर लाता था.

पत्नी को गिफ्ट करने के लिए कराता था लूट

आरोपी दीपक और राजेंद्र ने बताया कि वह पहले मोबाइल चोरी करते थे. एक दिन उनकी शराब के ठेके पर धारसिंह से मुलाकात हुई. वह दोनों टोंक के रहने वाले हैं और धारासिंह भी वहीं का रहने वाला है. इसलिए तीनों में दोस्ती हो गई. धारासिंह ने उनसे मोबाइल की जगह चेन स्नेचिंग करने की सलाह दी, उसके एवज में उन्हें लूटी गई चेन के बदले 1 हजार रुपये इनाम का लालच दिया. दोनों लोग धारासिंह के लिए काम करने लगें. आरोपियों ने बताया कि धारासिंह लूटी हुई चेन अपनी पत्नी को गिफ्ट लिया करता था. पुलिस ने उनके कब्जे से चार सोने की चेन बरामद की हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.