Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Intercaste Marriage Controversy: समाज के गुस्से और प्रतिष्ठा के डर से पिता ने किया जीवित बेटी का अंत... UP News: 'यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते' के मंत्र से समृद्ध हो रहा यूपी, सीएम योगी ने गिनाईं महिला सशक्ती... Noida Extension Traffic Jam: गौर सिटी गोलचक्कर और एक मूर्ति चौक पर रेंगते नजर आए वाहन, स्थानीय लोग प... UGC Equity Regulation 2026: बीजेपी नेता राजेश मिश्रा ने यूजीसी के नए नियमों को वापस लेने की मांग, बत... Maharashtra Murder Mystery: इंजीनियरिंग छात्रा तरन्नुम नाइक की सनसनीखेज हत्या, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार Tushar Gandhi Detained: अगस्त क्रांति मैदान जा रहे तुषार गांधी को मुंबई पुलिस ने रोका, अभिनेता इमरान... Dhamtari Social Service: जिनकी पहचान नहीं, उनके अपने बने लोग, 717 अज्ञात शवों के निमित्त हुआ विधि-वि... Durg Cyber Crime: मतदाता सूची (SIR) सुधार के नाम पर भिलाई में साइबर ठगी, निजी कंपनी अधिकारी से 6.25 ... Bastar Dussehra 2026: काछनगादी रस्म के साथ शुरू हुआ बस्तर दशहरा, कांटों के झूले पर बैठीं देवी से मिल... Kanker Navratri 2026: कांकेर में रास गरबा की भव्य तैयारी, नए कम्युनिटी हॉल में सजेगा 9 दिवसीय उत्सव

एक क्राइम सीरिज, 3 बच्चे और मदरसे में छुट्टी; 5 साल के बच्चे के मर्डर का सामने आया ‘काला सच’

58

पूर्वी दिल्ली के एक मदरसे में पांच साल के मासूम छात्र की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला है कि छात्र की मौत बीमारी से नहीं, बल्कि मारपीट की वजह से हुई है. इससे भी हैरान करने वाली बात यह है कि जिन तीन बच्चों ने इस वारदात को अंजाम दिया, उन्होंने इसका आइडिया टीवी पर क्राइम सीरीज देखकर लिया था. पुलिस ने इन तीनों बच्चों को हिरासत में लेकर जूवनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया, जहां से आरोपी बच्चों को बाल शेल्टर भेजा गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पुलिस के मुताबिक मदरसे में रह कर पढ़ाई कर रहे इन बच्चों को छुट्टी नहीं मिल रही थी. वह काफी समय से घर जाने के लिए अवसर की तलाश कर रहे थे. इसी दौरान इन बच्चों ने टीवी पर एक क्राइम सीरीज देखी. इसमें सीन था कि एक स्कूल में बच्चे के मर्डर के बाद छुट्टी हो जात है. यह सीन इनके दिमाग में बैठ गया. इसके बाद आरोपी छात्रों ने 5 साल के मासूम छात्र रोहान को मारने का प्लान बनाया. चूंकि रोहन पहले से चिकन पॉक्स से ग्रसित था, इसलिए इन्हें ज्यादा प्रतिरोध होने की भी उम्मीद नहीं थी.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा

इस प्रकार आरोपी छात्रों ने शुक्रवार को इस वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने भी मृत छात्र के शव को देखा तो मान लिया कि यह बीमारी से ही मौत का मामला है. हालांकि बच्चे की मां द्वारा आरोप लगाने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया. शनिवार को जो पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आई, उसे देख पुलिस के भी होश उड़ गए. इस रिपोर्ट में साफ तौर पर कहा गया था कि मौत की वजह बीमारी नहीं, बल्कि मारपीट है. यही नहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे को सिगरेट से दागने की भी बात सामने आई है.

आरोपी बच्चों ने कबूली वारदात

इस रिपोर्ट को देख हरकत में आई दिल्ली पुलिस ने आनन फानन में जांच शुरू की. अन्य बच्चों से पूछताछ करते हुए पुलिस ने तीन संदिग्ध बच्चों को हिरासत में लिया. इनमें एक की उम्र 11 साल है तो बाकी दो बच्चे नौ साल के हैं. पुलिस ने इन बच्चों से पूछताछ की तो पता चला कि इन्हीं तीनों ने मिलकर पांच साल के बच्चे से मारपीट की और सिगरेट से दागा था. जिससे उसकी हालत खराब हो गई. वहीं इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी. डीसीपी (नॉर्थ ईस्ट) डॉ. जॉय टिर्की के मुताबिक पोस्टमॉर्टम में मारपीट की पुष्टि हुई है. इसमें लीवर में गंभीर चोट, पेट में खून का रिसाव और एक फेफड़े के फटे होने की बात कही गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.