Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Benjamin Netanyahu UNGA 2026: नेतन्याहू ने न्यूयॉर्क के मेयर पर साधा निशाना, ममदानी बोले- ICC वारंट ... UPI MDR Charges Update: क्या छोटे टुकड़ों में पेमेंट करने से बचेगा MDR? जानिए क्या कहते हैं नियम और ... HMD Vibe 2 Pro Price and Specifications: जानिए फीचर्स, कलर ऑप्शन और फ्लिपकार्ट उपलब्धता से जुड़ी पूर... Bhadrapad Purnima 2026: कमजोर चंद्रमा के संकेत और भाद्रपद पूर्णिमा पर चंद्रमा को मजबूत करने के अचूक ... World Lung Day Health Tips: फेफड़ों को रखना है स्वस्थ तो एसी में बैठते वक्त इन बातों का रखें विशेष ध... PM Modi Memento Auction: पीएम मोदी को मिले उपहारों की नीलामी पर सुहेल सेठ का लेख, कहा- यह सेवा और त्... Bihar Crime News: जमुई और समस्तीपुर के बाद बांका में नाबालिग से छेड़छाड़, तेजस्वी यादव ने सरकार को घ... जमुई नाबालिग छात्रा से बदसलूकी मामला: दो महिला अधिकारियों को कमान, पीड़िता को जल्द न्याय दिलाने की त... भारत और वेस्टइंडीज के बीच 1st ODI: विराट-रोहित की मैदान पर वापसी, फैंस में भारी उत्साह 2026 बॉक्स ऑफिस का चौंकाने वाला सच: बड़े बजट और स्टारडम के बावजूद क्यों लड़खड़ाई बड़ी फिल्में?

घर में झगड़े के बाद फंदे पर लटका युवक… तभी भगवान बनकर पहुंची पुलिस, ऐसे बची जान

56

जिन्दगी कितनी कीमती होती है इस सवाल का जवाब उसी शख्स से पूछा जा सकता है जिसने किसी अपने को खोया हो. जब किसी की जान खतरे में होती है तो उसका एक-एक सेकंड बहुत कीमती होता है और ऐसे में जब कोई हमारे उस अपने की जान बचा ले तो वह शख्स उस पल किसी देवदूत से कम नहीं होता. ऐसे ही उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के एक शख्स के लिए पुलिस देवदूत बनकर आई. युवक ने खुद को फांसी लगा ली थी लेकिन, पुलिस ने वक्त पर आकर उसकी जान बचा ली.

सहारनपुर में एक युवक ने अपने परिजनों से विवाद और ग्रह कलेश से परेशान होकर खुद को फांसी पर लटका लिया. शायद उसका जीवन यहीं खत्म हो जाता, लेकिन समय रहते ही पुलिस की डायल 112 की टीम वहां पहुंच गई. पुलिस कर्मियों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा और युवक को फंदे से उतारा फिर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसकी हालत स्थिर है. वह फिलहाल खतरे से बाहर है.

‘जल्दी आइए… बेटा फांसी लगाने जा रहा है’

घटना सहारनपुर के फतेहपुर थाना इलाके के छूटमलपुर कस्बे की है. छुटमलपुर के रहने वाले एक पिता ने डायल 112 पर कॉल कर सूचना दी कि उनके बेटे ने परिवार से झगड़ कर खुद को कमरे में बंद कर लिया है. पिता फोन पर रो रहे थे और बोले कि बेटा फांसी लगाने जा रहा है, उसे बचा लें. कॉल पर पिता की सूचना के बाद फतेहपुर इलाके में तैनात डायल 112 की टीम में तैनात हेड कांस्टेबल अनुज कुमार, आरक्षी हरीशपाल ओर ड्राइवर नसीब खान बताए गए पते पर पहुंचे. तभी कर्मचारियों ने देखा कि युवक ने खुद कमरे में बंद कर रखा है और फांसी पर लटक चुका है.

युवक की हालत स्थिर

पुलिस टीम ने बिना मौका गंवाए कमरे का दरवाजा तोड़ा और फंदे पर लटके युवक को तुरंत नीचे उतारा. फिर उसको सांस दिलाने की कोशिश की, इसमें घरवालों ने भी मदद की लेकिन युवक की हालत बिगड़ते देख उसको तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया. अस्पताल में भर्ती युवक की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है. एसपी देहात सागर जैन का कहना है कि परिवारिक झगड़े के बाद युवक ने खुद को फांसी पर लटकाया था. टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक को नीचे उतारकर अस्पताल में भर्ती करवाया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.