Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Bengal News: ECI का बड़ा एक्शन, ममता बनर्जी के 7 अफसर सस्पेंड, जानें क्या है SIR कनेक्शन Maharashtra Politics: BJP पर भड़की उद्धव ठाकरे की शिवसेना! कहा- चुनाव के लिए टीपू सुल्तान को वापस जि... Dhamtari News: धमतरी अस्पताल में डॉक्टर-स्टाफ नदारद, समय पर पहुंचने के बाद भी मरीज की मौत Shivpuri News: 'पैसे दो, तभी जाने दूंगा', शिवपुरी में बेटे के इलाज के लिए लाचार पिता को गिरवी रखना प... Prayagraj Magh Mela 2026: 44 दिवसीय मेले का ऐतिहासिक समापन, 22 करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान से टूटा कु... Mani Shankar Aiyar Statement: 'पिनराई विजयन फिर बनेंगे CM', मणिशंकर अय्यर के बयान से केरल में सियासी... Website Cookies Alert: 'Accept Cookies' पर क्लिक करना प्राइवेसी के लिए बड़ा खतरा Katihar Fire News: कटिहार अग्निकांड में जलकर राख हुईं 500 दुकानें, राख के ढेर पर रोते दिखे दुकानदार Phalguna Amavasya 2026: फाल्गुन अमावस्या की रात भूलकर भी न करें ये गलतियां, झेलना पड़ सकता है भारी न... IND vs PAK: सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या का कुलदीप यादव पर फूटा गुस्सा, जानें मैदान पर क्या हुआ

‘तू कोई कमिश्नर नहीं’… जब मेट्रो के अंदर सीट को लेकर क्राइम ब्रांच के जवान से भिड़ गया युवक

15

दिल्ली-एनसीआर के गाजियाबाद में मेट्रो के अंदर सीट को लेकर दो पैसेंजर आपस में भिड़ गए. इनमें एक पैसेंजर ने खुद को हापुड़ पुलिस की क्राइम बांच का जवान बताया. दूसरे युवक ने बोल दिया ‘तू कोई कमिश्नर नहीं है’. इसी बात पर दोनों के बीच विवाद इतना बड़ा कि नौबत मारपीट पर आ गई. क्राइम ब्रांच का जवान बताने वाला शख्स दूसरे युवक को पीटते हुए मेट्रो से बाहर ले आया.

वो उसका कॉलर पकड़कर उसे खींचते हुए स्टेशन से बाहर लाकर अपने साथ निजी गाड़ी में ले गया. इस घटना का किसी अन्य पैसेंजर ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘X’ पर एक यूजर ने गाजियाबदा मेट्रो में हुई घटना का वीडियो पोस्ट किया है. यूजर ने लिखा है कि दिल्ली से गाजियाबदा की ओर आ रही मेट्रो में सीट को लेकर दो युवक आपस में भिड़ गए.

यूजर ने लिखा है कि मेट्रो में एक सीट खाली थी जिस पर एक युवक आकर बैठ गया. बाद में एक और युवक मेट्रो में आया. वह भी उसी सीट पर बैठने लगा. जगह कम होने पर उसने पहले बैठे युवक से साइड देने को कहा. उसने साइड देने में आना-कानी की. इस बात को लेकर दोनों युवकों में कहासुनी होने लगी. बात बढ़ने पर दोनों ने के दूसरे का कॉलर पकड़ लिया. दोनों में मारपीट होने लगी.

वायरल वीडियो में एक युवक अपने आप को क्राइम ब्रांच में हापुड़ में तैनात बता रहा है. वह कहता है कि ‘ मैं क्राइम ब्रांच में हापुड़ में तैनात हूं’ इस पर दूसरा युवक कहता है कि ‘तू पुलिस कमिश्नर तो नहीं है न?’ इस बीच दोनों में काफी देर बहस और मारपीट होती रही. एक्स पर वीडियो अपलोड कर यूजर ने लिखा है कि जैसे ही मेट्रो गाजियाबाद के शहीद स्थल मेट्रो स्टेशन पर पहुंचती है तभी अपने आप को क्राइम ब्रांच में बताने वाला युवक दूसरे कोई खींचते हुए मेट्रो स्टेशन से बाहर लाकर एक कार में जबरन बैठाकर ले जाता है. इस मामले में गाजियाबाद पुलिस का कहना है कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है. वीडियो मिलती है तो उसकी जांच की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.