Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...

फिल्म ‘आलिया बासु गायब है’ को लेकर उठा विवाद, मुस्लिम संगठन ने अभिनेता के खिलाफ जारी किया फतवा

12

भोपाल। राइमा सेन, विनय पाठक और सलीम दीवान की हालिया रिलीज फिल्म ‘आलिया बासु गायब है’ विवादों में घिर गई है। भोपाल में ऑल इंडिया उलामा बोर्ड ने फिल्म के अभिनेता सलीम दीवान के खिलाफ फतवा जारी किया है। साथ ही तमाम मुसलमानों से फिल्म का विरोध करने की अपील की है।

उलामा बोर्ड के प्रदेशाध्यक्ष सैयद अनस अली का कहना है कि फिल्म में मुस्लिम अभिनेता सलीम दीवान ने एक समलैंगिक का किरदार निभाया है। हालांकि फिल्म में यह किरदार किसी अन्य धर्म का अनुयायी है, परंतु सलीम मुस्लिम धर्म से जुड़े हुए हैं और इस्लाम में समलैंगिकता को हराम बताया गया है। इसके बावजूद सलीम ने फिल्म में एक समलैंगिक का किरदार निभाया। यह इस्लाम और शरीयत के सख्त खिलाफ है। अनस के साथ बोर्ड के अन्य पदाधिकारियों ने एमपी नगर स्थित एक निजी होटल में प्रेस वार्ता कर सलीम के खिलाफ फतवा भी जारी किया। बोर्ड के प्रदेशाध्यक्ष ने आगे कहा कि हमारा विरोध सिर्फ अभिनेता सलीम से है, न कि फिल्म से।

धार्मिक मान्यताओं का ध्यान रखे सेंसर बोर्ड

उलामा बोर्ड के प्रदेशाध्यक्ष अनस ने आगे कहा कि फिल्मों के माध्यम से लगातार लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई जा रही है। सेंसर बोर्ड को इसका विशेष ध्यान रखना चाहिए। बोर्ड में एक अलग से विंग बने, जो कि सिर्फ धार्मिक पहलुओं की जांच करे। इस फिल्म के माध्यम से इस्लाम धर्म को मानने वालों की भावनाएं आहत हुई हैं। हम पूरे देश में अभिनेता सलीम के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

साइकोलॉजिकल थ्रिलर है फिल्म

फिल्म “आलिया बासु गायब है” एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है, जो 9 अगस्त को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म का निर्देशन प्रीति सिंह ने किया है। जबकि राइमा सेन, विनय पाठक और सलीम दीवान फिल्म में प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म एक बिजनेसमैन की बेटी की किडनैपिंग पर आधारित है। राइमा ने फिल्म में बिजनेसमैन की बेटी आलिया बासु का पात्र निभाया है। जबकि विनय पाठक और सलीम दीवान विक्रम व दीपक के रूप में किडनैपर बने हुए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.