Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

लगातार तीसरे दिन भी महंगा हुआ सोना, अब इतनी हो गई 10 ग्राम की कीमतें

33

बीते तीन दिनों से सोने के दाम में लगातार तेजी का रुख है. बुधवार के कारोबारी सत्र में सोना फिर से रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंचता दिख रहा है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में मेटल्स में तेजी के बीच सराफा बाजार में भी तेजी देखी जा रही है. बाजार खुलने के साथ ही आज सोना और चांदी के कीमतों में उछाल देखा गया ,ग्लोबल मार्केट में तेजी का असर भारतीय बाजार पर भी दिख रहा है.

बुधवार को तेजी के साथ कारोबार करते हुए सोना करीब 71,928 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. वहीं चांदी की कीमतों में भी शुरुआती सुस्ती के बाद तेजी देखने को मिली है. चांदी की कीमत 84,730 रुपए प्रति किलो ग्राम के करीब कारोबार कर रही है.

कितना बढ़ा सोने के दाम

सर्राफा बाजार खुलने से पहले सोने की कीमत 71,777 रुपए प्रति 10 ग्राम थी. बाजार खुलने के साथ ही इसमें तेजी देखने को मिली, खबर लिखे जाने तक इसके दाम में 151 रुपए (0.21%) की तेजी देखने को मिली. इसी तेजी के साथ सोना 71,928 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव से कारोबार कर रहा है,. सोने की तेजी के साथ-साथ चांदी के दाम में भी तेजी देखने को मिली. चांदी की कीमत में 153 रुपए (0.18%) की तेजी के साथ 84,883 रुपए प्रति किलो ग्राम पर पहुच गई है, जबकि कल यह 84,730 रुपए थी. 24 कैरेट सोने की कीमत में पिछले एक हफ्ते में 2.3% की तेजी देखी गई है.

प्रमुख शहरों में सोने और चांदी के दाम

  • दिल्ली: सोने की कीमत 71,660 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 84,830 रुपए प्रति किलो ग्राम है.
  • मुंबई: सोने की कीमत 71,790 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 84,830 रुपए प्रति किलो ग्राम है.
  • कोलकाता: सोने की कीमत 71,690 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 84,860 रुपए प्रति किलो ग्राम है.
  • चेन्नई: सोने की कीमत 72,000 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 85,220 रुपए प्रति किलो ग्राम है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.