Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

हिंदुओं को बिना कारण गर्मी झेलनी पड़ी… बांग्लादेश हिंसा पर क्या बोले मोहन भागवत

44

आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में संघ मुख्यालय पर तिरंगा फहराया. मोहन भागवत ने ध्वजारोहण के बाद संघ के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. आरएसएस प्रमुख ने बांग्लादेश में चल रही हिंसा पर बात की. उन्होंने अपने संबोधन में बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा का जिक्र करते हुए कहा कि हिंदूओं को अकारण ही उस हिंसा की गर्मी झेलनी पड़ रही है. भारतवर्ष की परंपरा यह भी रही है कि भारत दुनिया के देशों की भलाई के लिए सोचता है. उपकार करता है.

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, ‘पड़ोसी देश में बहुत उत्पात हो रहे हैं. वहां रहने वाले हिंदू बंधुओं को बिना कारण ही उसकी गर्मी झेलनी पड़ रही है. भारतवर्ष ऐसा है कि इसका दायित्व स्व की रक्षा और स्वयं की स्वतंत्रता की रक्षा करना तो है ही लेकिन भारतवर्ष की परंपरा ये भी रही है भारत अपने आपको दुनिया के उपकार के लिए बड़ा करता है.’

आगे अपने संबोधन में कहा कि पिछले वर्ष आपने देखा होगा कि हमने किसी देश पर हमला नहीं किया. जब-जब जो सकंट में था हमने उसकी मदद की. बिना ये सोचे कि उस देश ने हमारे साथ कैसा व्यवहार किया है.

स्वतंत्रता को बचाए रखना हमारा दायित्व है- मोहन भागवत

संघ प्रमुख ने कहा कि देश को आजादी, स्वतंत्रता के लिए बलिदान लोगों और उसके पीछे खड़े समाज दोनों के सहयोग से मिली. उन्होंने कहा कि आज जो जवान देश की सीमा पर तैनात हैं, जिनकी वजह से हम सुरक्षित हैं. उनके परिवार वाले सुरक्षित रहें इसकी जिम्मेदारी हमारी है. उन्होंने कहा कि जो हमारी स्वतंत्रता के लिए लड़े उनकी पीढ़ी तो चली गई लेकिन हमारा अब स्वतंत्रता को बचाए रखने का दायित्व है.

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, “हम अपना 78वां स्वतंत्रता दिन पूरा कर रहे हैं…देश में इस स्वतंत्रता के लिए बलिदान करने वाला समूह और उनके पीछे खड़े होने वाले समाज ये दोनों बाते जब बनी तब हमें स्वतंत्रता प्राप्त हुई..हमने जो बड़ी मेहनत से स्वतंत्रता पाई वो पीढ़ी तो चली गई लेकिन आने वाले पीढ़ी को स्व के रंग में रंगना और उसकी रक्षा करना हमारा दायित्व है..

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.