Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Noida Extension Traffic Jam: गौर सिटी गोलचक्कर और एक मूर्ति चौक पर रेंगते नजर आए वाहन, स्थानीय लोग प... UGC Equity Regulation 2026: बीजेपी नेता राजेश मिश्रा ने यूजीसी के नए नियमों को वापस लेने की मांग, बत... Maharashtra Murder Mystery: इंजीनियरिंग छात्रा तरन्नुम नाइक की सनसनीखेज हत्या, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार Tushar Gandhi Detained: अगस्त क्रांति मैदान जा रहे तुषार गांधी को मुंबई पुलिस ने रोका, अभिनेता इमरान... Dhamtari Social Service: जिनकी पहचान नहीं, उनके अपने बने लोग, 717 अज्ञात शवों के निमित्त हुआ विधि-वि... Durg Cyber Crime: मतदाता सूची (SIR) सुधार के नाम पर भिलाई में साइबर ठगी, निजी कंपनी अधिकारी से 6.25 ... Bastar Dussehra 2026: काछनगादी रस्म के साथ शुरू हुआ बस्तर दशहरा, कांटों के झूले पर बैठीं देवी से मिल... Kanker Navratri 2026: कांकेर में रास गरबा की भव्य तैयारी, नए कम्युनिटी हॉल में सजेगा 9 दिवसीय उत्सव Satbahini Village Dacoity: झारखंड के पलामू में बदमाशों का आतंक, पुलिसकर्मी के घर से जेवरात और नकदी ल... Ranchi News: रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने किया नमो जीवन रक्षक 'रक्षित' बाइक एंबुलेंस का लोकार्पण, ज...

‘भ्रष्टाचारियों में डर जरूरी’, परिवारवाद और करप्शन पर पीएम मोदी का लाल किले से प्रहार

47

देश भर में 78वें स्वतंत्रता दिवस की धूम है. पीएम मोदी ने 11वीं बार लाल किले से देश को संबोधित किया. पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से परिवारवाद-भ्रष्टाचार पर प्रहार किया. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों में डर का माहौल बनाना जरूरी है. पीएम मोदी ने साथ ही देश में जाति-आधारित और वंशवादी राजनीति को खत्म करने का आह्वान किया.

उन्होंने कहा, हमारा हर देशवासी भ्रष्टाचार के दीमक से परेशान रहा है, इसलिए हमने व्यापक रूप से भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग छेड़ी है. प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें इसकी कीमत भी चुकानी पड़ती है लेकिन उनकी प्रतिष्ठा राष्ट्र से बड़ी नहीं हो सकती.

भ्रष्टाचार के प्रति लोगों के गुस्से और राष्ट्र की प्रगति में होने वाले नुकसान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, इसलिए, भ्रष्टाचार के खिलाफ मेरी लड़ाई ईमानदारी के साथ जारी रहेगी, तीव्र गति से जारी रहेगी और भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई जरूर होगी. मैं उनके लिए भय का वातावरण पैदा करना चाहता हूं. देश के सामान्य नागरिक को लूटने की जो परंपरा बनी है उस परंपरा को मुझे रोकना है. प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में इतना महान संविधान होने के बावजूद कुछ ऐसे लोग हैं जो भ्रष्टाचार का महिमामंडन कर रहे हैं और खुलेआम भ्रष्टाचार की जय-जयकार कर रहे हैं.

उन्होंने कहा, समाज में इस प्रकार के बीज बोने का जो प्रयास हो रहा है, भ्रष्टाचार का जो महिमामंडन हो रहा है… भ्रष्टाचारियों की स्वीकार्यता बढ़ाने का जो निरंतर प्रयास चल रहा है, यह स्वस्थ समाज के लिए बहुत बड़ी चुनौती तथा चिंता का विषय बन गया है. पीएम मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचारियों के प्रति समाज में दूरी बनाए रखने से ही इसके खिलाफ डर का वातावरण बनेगा. उन्होंने कहा कि अगर भ्रष्टाचार का महिमामंडन होगा तो लोग इसके प्रति आकर्षित होंगे.

परिवारवाद पर क्या बोले पीएम मोदी?

प्रधानमंत्री ने राजनीतिक परिदृश्य में नई प्रतिभाओं को शामिल करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा, जल्द ही, हम बिना किसी राजनीतिक जुड़ाव वाले परिवारों से एक लाख युवाओं को आगे लाना चाहते हैं. वे किसी भी पार्टी में शामिल हो सकते हैं, लेकिन ऐसे ताजा खून से भारत का लोकतंत्र मजबूत होगा.

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि हमें भारत की राजनीति को जाति-आधारित और वंशवादी राजनीति से मुक्त करने की आवश्यकता है. हम जल्द ही ऐसे एक लाख युवाओं को आगे लाना चाहते हैं जिनके परिवार में कोई राजनीतिक जुड़ाव नहीं है. वे किसी भी पार्टी में जाएं, लेकिन ऐसा ताजा खून भारत के लोकतंत्र को मजबूत करेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.