Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhamtari Social Service: जिनकी पहचान नहीं, उनके अपने बने लोग, 717 अज्ञात शवों के निमित्त हुआ विधि-वि... Durg Cyber Crime: मतदाता सूची (SIR) सुधार के नाम पर भिलाई में साइबर ठगी, निजी कंपनी अधिकारी से 6.25 ... Bastar Dussehra 2026: काछनगादी रस्म के साथ शुरू हुआ बस्तर दशहरा, कांटों के झूले पर बैठीं देवी से मिल... Kanker Navratri 2026: कांकेर में रास गरबा की भव्य तैयारी, नए कम्युनिटी हॉल में सजेगा 9 दिवसीय उत्सव Satbahini Village Dacoity: झारखंड के पलामू में बदमाशों का आतंक, पुलिसकर्मी के घर से जेवरात और नकदी ल... Ranchi News: रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने किया नमो जीवन रक्षक 'रक्षित' बाइक एंबुलेंस का लोकार्पण, ज... Dr Ajit Kumar Mohanty at BIT Mesra: 'डिग्री से ज्यादा चरित्र और ईमानदारी जरूरी', परमाणु वैज्ञानिक ने... Dhanbad Police News: दुर्गा पूजा को लेकर धनबाद पुलिस मुस्तैद, आपराधिक गतिविधियों पर कसेगा शिकंजा Jharkhand Politics: छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और सांसद पप्पू यादव ने रूपी सोरेन के निधन पर जताया शोक MP Congress News: दीपक बाबरिया के निधन से पार्टी में शोक की लहर, रणदीप सुरजेवाला समेत कई नेताओं ने द...

टी-शर्ट पर सावरकर-सुभाष को देख भड़की कांग्रेस, तिरंगा यात्रा रोककर उतरवाए कपड़े… मचा बवाल

50

गुजरात के सुरेंद्र नगर में निकाली गई एक तिरंगा यात्रा विवादों में आ गई है. यह तिरंगा यात्रा चोटिला तालुका के जमशानी प्राइमरी स्कूल के बच्चों ने निकाली थी. यह बच्चे भगवा ड्रेस पहने हुए थे और उनके टी-शर्ट पर महात्मा गांधी और सरदार पटेल की जगह वीर सावरकर और सुभाष चंद्र बोस की तस्वीरें लगी थीं. जानकारी होने पर कांग्रेस के नेताओं ने यह तिरंगा यात्रा ना केवल बीच में रुकवा दी, बल्कि सभी बच्चों से उनकी टी-शर्ट भी उतरवा दी.

देखते ही देखते इस मुद्दे पर राजनीति शुरू हो गई और फिर पुलिस ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है. इस घटना को लेकर राज्य के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर लिखा कि कांग्रेस या वीडियो में दिख रहे नेता वीर सावरकरजी को देशभक्ति का प्रमाणपत्र देने के योग्य नहीं हैं. तिरंगा यात्रा में शामिल बच्चों की टी-शर्ट उतरवाना और उसे ले जाना ना केवल निंदनीय है, बल्कि बेहद शर्मनाक भी है.

सुरेंद्र नगर में निकाली गई थी तिरंगा यात्रा

उन्होंने बताया कि आरोपी नेताओं के खिलाफ वीर सावरकर और नेता जी सुभाष चंद्र बोस के अपमान के आरोप में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कराई जा रही है. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में कई दिनों से तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है. इसी के साथ हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में गुजरात के सुरेंद्र नगर में भी जगह जगह इस तरह के आयोजन हो रहे हैं. बुधवार को चोटिला तालुका के जमशानी स्कूल से भी बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकाली थी.

गांधी-पटेल के योगदान को मिटाने की साजिश

इसके लिए स्कूल प्रबंधन ने यात्रा में शामिल बच्चों को विशेष टी-शर्ट उपलब्ध कराए थे. भगवा रंग के इन टी-शर्ट पर सुभाष चंद्र बोस के साथ वीर सावरकर की तस्वीरें लगी हुई थीं. इसकी जानकारी होने पर कांग्रेस के नेताओं ने कड़ी आपत्ति की. कहा कि देश और गुजरात में महात्मा गांधी और सरदार पटेल के योगदान को नकारने की साजिश की जा रही है. कांग्रेस के नेता लालजी देसाई ने कहा कि तिरंगा यात्रा में शामिल बच्चों के टी-शर्ट पर गांधीजी और सरदार पटेल की जगह वीर सावरकर की तस्वीर लगाने से इन लोगों की मानसिकता उजागर हो गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.