Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

महिला का उठने वाला था जनाजा, नतिनी ने शव पर देखा कुछ ऐसा कि बुलानी पड़ी पुलिस

34

बिहार के मधुबनी में एक महिला की मौत मिस्ट्री बन गई है. महिला के बेटे ने घर वालों को हार्ट अटैक की सूचना दी थी. परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और जनाजे की तैयारी में जुट गए. जनाना उठने ही वाला था कि महिला की नातिन ने उसके गले पर अजीब तरह का निशान देख लिया. उसने तत्काल अपने परिजनों को सूचित किया. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस के मुताबिक यह हत्या का मामला हो सकता है. फिलहाल मामले की जांच कराई जा रही है.

घटना मधुबनी के पंडौर में कजियाना का है. मृत महिला की पहचान सकरी थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला कनीजा खातून के रूप में हुई है. महिला की नतिनी साजदा खातून ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि उसके मामा मो. गुलाब सकरी में रहते हैं. जबकि उसके नाना-नानी अपने गांव कजियाना में रहते हैं. करीब एक महीने पहले उसकी नानी मामा के पास रहने के लिए आई थी, लेकिन यहां सोमवार की रात में मां बेटे के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था.

शव को नहलाते समय दिखा निशान

मंगलवार की सुबह उसके मामा ने बताया कि नानी की मौत हो चुकी है. उन्हें हार्ट अटैक आया था. पहले ने घर वालों को भी कोई आपत्ति नहीं थी. सभी लोग वहां आए और उसकी नानी के शव को सुपुर्देखाक करने की तैयारी शुरू हो गई. जनाजा उठने से ठीक पहले जब शव को नहलाया जा रहा था, उसी समय साजदा ने अपनी नानी के गले पर अजीब तरह का निशान देखा. यह निशान रस्सी का था. उसने तुरंत मामले की जानकारी परिजनों को भी दी, इसके बाद परिजनों को भी मामला संदिग्ध लगा.

पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम

फिर तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने भी मामला संदिग्ध माना और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए खुद महिला के दूसरे बेटे आलमगीर को फोन पर घटना की जानकारी दी है. आलमगीर इस समय अहमदाबाद में रहा रहा है. उसके मधुबनी पहुंचने पर पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.