Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प... Durga Puja Ranchi Update: त्योहारी सीजन में नगर निगम कर्मचारियों के अल्टीमेटम से बढ़ी मुश्किलें, जयप... Surajpur Crime News: जयनगर में मां और 12वीं के छात्र बेटे की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फै... Kunkuri Elephant Attack Panic: महागिरजाघर और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में पहुंचा लोनर हाथी, दहशत में... Bhilai Student Suicide: अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से नाराज था छात्र, जामुल थाना क्षेत्र में घर ...

आज भी OPD सेवाएं रहेंगी बंद, हड़ताल पर डॉक्टर… कोलकाता रेप-मर्डर कांड पर देशभर में गुस्सा

35

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर की हत्या से देशभर के डॉक्टरों में भारी नाराजगी देखी जा रही है. लगातार दूसरे दिन देशभर में डॉक्टर हड़ताल पर हैं. आज पूरे देश में ओपीडी बंद रखने का ऐलान किया गया है. साथ ही साथ डॉक्टर्स रेप के बाद हत्या की सीबीआई जांच की मांग की जा रही है. वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कहना है कि अगर रविवार तक पुलिस नहीं खुलासा कर पाई तो CBI को जांच सौंपी जाएगी.

फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) ने भी कोलकाता में लेडी डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी के खिलाफ आज से OPD सर्विस बंद करने का ऐलान कर दिया है. FAIMA ने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘हम पूरे भारत में विरोध कर रहे डॉक्टरों के साथ खड़े हैं! हम पूरे देश के डॉक्टरों को आज से इस विरोध में शामिल होने की अपील करते हैं! हम न्याय चाहते हैं!’

वहीं, मुंबई से लेकर अलीगढ़ और जयपुर में डॉक्टर प्रदर्शन कर रहे हैं. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने स्वास्थ्य मंत्री से मिलने का समय मांगा है. दिल्ली में कल से ही डॉक्टर कार्य बहिष्कार पर हैं, जिसकी वजह से एम्स में सर्जरी के 80 फीसदी केस नहीं लिए गए.

सीबीआई जांच की मांग

रेजिडेंट डॉक्टर्स मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं. पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा है कि अगर रविवार तक पुलिस नतीजे पर नहीं पहुंचती है तो सरकार खुद सीबीआई को जांच सौंप देगी, लेकिन बीजेपी ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार ने अभी तक कोई पहल नहीं की है. केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा कि पुलिस का स्टैंड सही नहीं है, बीजेपी सीबीआई जांच की मांग कर रही है, सीएम ममता बनर्जी ने सीबीआई जांच की हामी भरी है, लेकिन पता नहीं क्यों, उन्होंने अभी तक गृह मंत्रालय को चिट्ठी नहीं लिखी है.

महिला डॉक्टर से रेप और मर्डर की जांच के बीच कुछ वॉट्सऐप चैट और ऑडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिसमें डॉक्टरों की आपस में बातचीत है. इस चैट में हत्या से जुड़ी बातचीत में आरोपी को बलि का बकरा बनाने की बात हो रही है. वहीं, बीते दिन जब ममता बनर्जी मृतक डॉक्टर के परिजनों से मिलने गई थीं तो परिजनों ने लेडी डॉक्टर के दोस्तों से भी पूछताछ करने की मांग की थी.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से रेप की हुई पुष्टि

इस रेप-मर्डर केस में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से रेप की पुष्टि हुई है. रिपोर्ट के मुताबिक, हत्या से पहले लेडी डॉक्टर के साथ रेप हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक, लेडी डॉक्टर की गला दबाकर हत्या की गई है. सुबह 3 बजे से 5 बजे के बीच हत्या की पुष्टि हो रही है. दरअसल, कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ड्यूटी पर तैनात ट्रेनी डॉक्टर के साथ गुरुवार की रात पहले रेप किया गया, इसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई. इस घिनौनी वारदात के बाद लोगों में रोष व्याप्त हो गया. पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.