Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हिंसा पर बोली प्रियंका गांधी…जल्द सामान्य होंगे हालात

37

बांग्लादेश में हिंसा का दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. हिन्दुओं और अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है. उन पर हमला लगातार जारी है. कई जगहों से दिल दहलाने वाली खबरें सामने आ रही है. इसके चलते बांग्लादेश के हिंसक प्रदर्शनकारियों की चौतरफा निंदा हो रही है. इन सब के बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर लगातार हो रहे हमलों पर चिंता जताई है.

दरअसल, प्रियंका गांधी ने अपने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर लिखा कि पड़ोसी देश बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर लगातार हमलों की खबरें विचलित करने वाली हैं. किसी भी सभ्य समाज में धर्म, जाति, भाषा या पहचान के आधार पर भेदभाव, हिंसा और हमले अस्वीकार्य हैं. हमें उम्मीद है कि बांग्लादेश में जल्द हालात सामान्य होंगे. हालांकि, अंतरिम सरकार का गठन हो चुका है. मोहम्मद यूनुस को प्रमुख चुना गया है. मोहम्मद यूनुस ने लोगों से शांत रहने की अपील की है. हिंदुओं पर हो रहे हमले की निंदा भी की है. कुछ हिंदू संगठनों ने अपना विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है.

अंतरिम सरकार से मांग

प्रियंका गांधी ने वहां की नवनिर्वाचित सरकार से लोगों के लिए सुरक्षा की मांग की है. उन्होंने लिखा कि वहां की नवनिर्वाचित सरकार हिंदू, ईसाई और बौद्ध धर्म को मानने वाले लोगों के लिए सुरक्षा व सम्मान सुनिश्चित करेगी. 8 अगस्त को बांग्लादेशी नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस ने 17 लोगों के साथ अंतरिम सरकार का गठन किया था. बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के 17 सदस्यों ने ढाका में एक समारोह में शपथ ली.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.