Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

मौत ऐसे भी आती है…तेज रफ्तार ट्रक का पहिया निकलकर राह चलते किसान को लगा, मौके पर मौत

24

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में बोरी थाना क्षेत्र के हिरी गांव में तेज रफ्तार ट्रक का पहिला निकल कर बगल से जा रहे किसान को लग लिया, जिसके कारण उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। मृतक किसान की पहचान हिरी निवासी बोधन विश्वकर्मा (45) के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि बोधन सुबह करीब सवा छह बजे पैदल खेत से घर जा रहा था।

इसी दौरान लोहे के कबाड़ से लदे ट्रक संख्या सीजी 09 जेई 6561 पिछला पहिया निकल गया। ट्रक चालक ने किसी तरह गाड़ी को काबू किया, लेकिन पहिया निकलकर आगे जा रहे किसान को जा लगा, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आई और मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया है। इस सिलसिले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.