Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

इंदौर में बायोमेट्रिक मशीन से समय पर ऑफिस नहीं पहुंचने वाले शासकीय कर्मचारियों का कटेगा वेतन, कलेक्टर कार्यालय से होगी शुरुआत

32

इंदौर। शासकीय कर्मचारियों के देरी से अपने कार्यालय पहुंचना अब आम बात हो चुकी है, लेकिन कर्मचारियों की इस मनमर्जी पर कलेक्टर आशीष सिंह ने सख्ती शुरू कर दी है, कलेक्टर आशीष सिंह के मुताबिक़ अब जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में बायोमेट्रिक मशीन लगाईं जाएगी और बायोमेट्रिक मशीन से ही सभी कर्मचारियों की अटेंडेंस लगेगी और इसी के आधार पर उनको वेतन भी मिलेगा, कलेक्टर आशीष सिंह ने साफ किया है की अधिकारी हो या कर्मचारी, सभी को इस आदेश का पालन करना होगा और जो कर्मचारी समय पर ऑफिस नहीं पहुंचेगा या बिना अनुमति के छुट्टी पर जाएगा तो उसकी सैलरी काटने के साथ ही उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जायेगी।

कलेक्टर आशीष सिंह ने दो माह में जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में बायोमेट्रिक मशीन लगाने की बात कही है। बता दें की इसके पहले भी देरी से कार्यालय पहुँचने वाले 300 से ज्यादा शासकीय कर्मचारियों के खिलाफ कलेक्टर आशीष सिंह ने सख्त कार्रवाई करते हुए उनका वेतन काटने के आदेश दिए थे, लेकिन अब जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में नई व्यवस्था लागू की जा रही है, उम्मीद है की कलेक्टर आशीष सिंह की सख्ती के बाद शासकीय कार्यालयों के कामकाज में भी सुधार आएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.