Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...

भाभी से 8 साल पहले की थी शादी… फिर चला गया नेपाल, वापस लौटा तो अब देवर को मिली ऐसी ‘सजा’

47

भाई की मौत और विधवा भाभी से शादी करना एक शख्स के लिए काफी महंगा पड़ा गया, इतना कि उसे इसकी कीमत अपनी जान से चुकानी पड़ी. ये घटना बिहार के वैशाली जिले की है. हैरान करने वाली बात ये है कि शख्स को मारने वाले उसके अपने ही घरवाले हैं, जिन्होंने शख्स की बेरहमी से हत्या करके उसे बागीचे में फेंक दिया. शख्स के शव की सूचना जब युवक के घरवालों को मिली तो वो सभी तुरंत बेटी के घर जा पहुंचे और पुलिस को घटना के बारे में बताया.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और हत्या के पीछे की असली वजह का पता लगाने में जुटी हुई है. मृतक के घरवालों का कहना है कि उसने खुद से फांसी लगाकर अपनी जान ली है, जबकि ससुरालवालों का आरोप है कि मृतक के घरवालों ने ही उसकी हत्या करके शव को बागीचे में फेंक दिया.

8 साल पहले हुई थी शादी

विधवा भाभी से शादी करने वाले छोटे देवर को मौत की सजा मिली है.हत्यारा कोई और नहीं है बल्कि लड़के के परिवार वाले ही हैं. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी के घरवालों ने शव को चादर में लपेट कर घर से तकरीबन 500 मीटर दूर बगीचे में फेंक दिया था. घटना वैशाली जिले के बेलसर थाना के साइन गांव की है. मृतक साईन गांव का रहने वाला था. उसका नाम राम कुमार महतो है. राम की शादी मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी के किशुनपुर मोहनी गांव में हुई थी.

राजकिशोर सिंह ने अपनी बेटी नीतू की शादी 8 साल पहले राम से की थी. मृतक के साले विकास कुमार ने बताया कि बहनोई की सड़क हादसे में 10 साल पहले मौत हो गई थी. भाई के मौत के बाद राम ने अपनी विधवा भाभी से शादी कर ली थी.

घरवाले शादी के खिलाफ थे

पति की मौत के बाद नीतू के पास इतना बड़ा जीवन बिताने के लिए कोई जीवनसाथी नहीं था. दो साल वो ससुराल में ही रही. ऐसे में राम ने ही अपनी भाभी से शादी कर ली, लेकिन राम और नीतू की शादी से राम के घरवाले खुश नहीं थे. घरवाले बात-बात पर दोनों को ताने देते रहते और परेशान करने की कोई कसर नहीं छोड़ते थे. पति-पत्नी के साथ घर वाले मारपीट भी किया करते थे. घरवालों की प्रताड़ना से तंग आकर राम ने पत्नी को मायके में रहने के लिए भेज दिया और खुद नेपाल में मजदूरी करने चला गया था.

दो दिन पहले आया था घर

घटना के दो दिन पहले राम अपने घर आया था. मृतक और उसके घरवालों के बीच किसी बात को लेकर जमकर झगड़ा हुआ. राम के ससुरालवालों का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है. पुलिस इस मामले में जांच कर रही है. मृतक के घरवालों ने बताया कि वह ससुराल में ही रहता था. उसने स्वंय फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. इस संबंध में थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि हत्या है या आत्महत्या इसकी जांच की जा रही हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.